अरिजीत सिंह स्कूल खोलकर बच्चों के साथ वक्त बिताना चाहते हैं, फिल्‍म बनाना चाहते हैं: अनुराग बसु

Updated on 28-01-2026 03:07 PM
बॉलीवुड के मोस्ट फेमस सिंगर्स में से एक अरिजीत सिंह ने अपने संन्यास का ऐलान करके सभी को चौंका दिया। अब वो फिल्मों के लिए प्लैबैक सिंगिंग नहीं करेंगे। उनके इस फैसले के बाद हर कोई जानना चाह रहा है कि आखिर उन्होंने ऐसा फैसला क्यों लिया, या अब वो क्या करेंगे? फिल्ममेकर अनुराग बसु ने इस बारे में खुलकर बात की है।

'बीबीसी' को दिए इंटरव्यू में अनुराग बसु का कहना है कि दुनियाभर के लोग अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट की खबर से भले ही हैरान हों, लेकिन उन्हें उनके इस फैसले से जरा भी हैरानी नहीं है। वो अरिजीत को अरसे से जानते थे। उनका कहना है कि वो बहुत ज्यादा टैलेंटेड हैं और गाने के अलावा जीवन में बहुत कुछ करना चाहते हैं।'

अरिजीत सिंह का अलग रूप दिखेगा

अनुराग बसु का कहना है कि अरिजीत सिंह फिल्ममेकिंग को लेकर बहुत जुनूनी हैं। जब वो 'बर्फी' फिल्म बना रहे थे, उस वक्त उन्होंने उनके असिस्टेंट के तौर पर काम करने की गुजारिश की थी। इसके अलावा वो स्कूल खोलना चाहते हैं और बच्चों के साथ बहुत सारा वक्त बिताना चाहते हैं। उनके और भी प्लान है, इसलिए अब उनका एक अलग रूप देखने को मिलेगा।

पहली फिल्म पर काम कर रहे हैं अरिजीत

इसके अलावा फिल्म मेकिंग की गहरी समझ रखने वाले अरिजीत अपनी पहली हिंदी फिल्म पर काम शुरू कर चुके हैं। जंगल एडवेंचर फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी हीरो होंगे। इसकी शूटिंग शांति निकेतन में चल रही है। कहानी को अरिजीत और उनकी वाइफ कोयल सिंह ने साथ में लिखा है।
अरिजीत ने लिखा, 'हेलो, सभी को नया साल मुबारक हो। मैं आप सभी को इतने सालों तक सुनने वालों के तौर पर इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं अब से प्लेबैक वोकलिस्ट के तौर पर कोई नया असाइनमेंट नहीं लूंगा। मैं इसे बंद कर रहा हूं। यह एक शानदार सफर था।'
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…