अरहान अपनी 13 साल छोटी सौतेली मां और नन्हीं बहन का हाल जानने फिर पहुंचे अस्पताल, लोगों ने पूछा- झिझक नहीं होती?

Updated on 06-10-2025 01:19 PM
बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी दूसरी पत्नी शूरा खान ने बेटी को जन्म दिया है। वह अभी मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हैं। वहां, परिवार के लोग देखने पहुंच रहे हैं। पहले मलाइका अरोड़ा के एक्स हसबैंड को स्पॉट किया गया था और अब भाई अरहान भी अपनी नन्हीं-सी बहन को देखने गए थे। उन्हें भी अस्पताल के बाहर देखा गया है।

'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सोर्स के हवाले से अरबाज खान और शूरा खानकी बेटी के बारे में बताया गया है कि वह और मां दोनों ठीक हैं। ये परिवार के लिए भावुक पल है और सभी बहुत खुश हैं। हालांकि परिवार की तरफ से बेटी होने की जानकारी नहीं दी गई है। और न ही कुछ ऐसा जाहिर किया कि खान परिवार में कोई नन्हा मेहमान आ गया है।

अरहान ने की 22 साल छोटी सौतेली बहन से मुलाकात

शूरा की मां और पति अरबाज के बाद अब उनके सौतेले बेटे अरहान खान अपनी 22 साल छोटी बहन से मिलने के लिए सुबह-सुबह ही अस्पताल गए थे। और मिलकर वापस घर लौट गए। उन्हें पपाराजी ने स्पॉट किया और अब वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं। कुछ तारीफ कर रहे हैं और कुछ पूछ रहे हैं, 'इन लोगों को झिझक नहीं होता कुछ भी?'

शूरा खान और अरहान खान के बीच है अच्छी दोस्ती

बता दें कि अरबाज खान 22 साल पहले पिता बने थे। उन्होंने मलाइका अरोड़ा से शादी की थी और फिर 2002 में उनको बेटा अरहान हुआ था। लेकिन कुछ साल बाद इनका तलाक हो गया। मगर बेटे के कारण दोनों साथ नजर आते हैं। इतना ही नहीं, जब पिता अरबाज की दूसरी शादी 22 साल छोटी शूरा से हुई थी, तब भी अरहान उस खुशी में शामिल थे। उनका सौतेली मां के साथ रिश्ता दोस्तानाभरा है। साथ में ये खेलते भी दिखते हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…