iPhone बनाने वाली कंपनी Apple पर लग सकता है जुर्माना
Updated on
16-01-2026 12:52 PM
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली कंपनी अमेरिका की दिग्गज कंपनी ऐपल की भारत में मुश्किल बढ़ सकती है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने एंटी ट्रस्ट मामले में कंपनी को आखिरी चेतावनी दी है। इसकी वजह यह है कि कंपनी पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से सरकारी अधिकारियों को जवाब नहीं दे रही है और जांच में बाधा डाल रही है।
Apple ने आशंका जताई है कि अगर प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने ग्लोबल टर्नओवर के मुताबिक हिसाब लगाया, तो उस पर 38 अरब डॉलर यानी करीब ₹34,33,69,90,00,000 का जुर्माना लग सकता है। जांच में पाया गया है कि ऐपल ने अपने ऐप स्टोर पर अपनी पोजीशन का दुरुपयोग किया है। Apple इन आरोपों को गलत बता रही है। कंपनी ने जुर्माने के नियमों को कोर्ट में चुनौती दी है और यह मामला अभी चल रहा है।
क्या है मामला?
इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है। लेकिन 31 दिसंबर के एक गुप्त आदेश से पता चला है कि ऐप ने कोर्ट में चल रहे जुर्माने के नियमों के विवाद के दौरान पूरे केस को रोकने की कोशिश की थी। लेकिन CCI ने कंपनी की इस मांग को ठुकरा दिया है। CCI ने बताया कि उन्होंने अक्टूबर 2024 में Apple से जांच के नतीजों पर अपनी आपत्तियां बताने और जुर्माने के आकलन के लिए जरूरी वित्तीय जानकारी देने को कहा था।
लेकिन, तब से ऐपल को बार-बार समय दिया गया है। इस मामले में ऐपल ने रॉयटर्स के सवालों का जवाब नहीं दिया। 2024 में जांचकर्ताओं ने एक रिपोर्ट जारी की थी जिसमें कहा गया था कि ऐपल ने iOS ऐप बाजार में दुरुपयोगपूर्ण आचरण किया है। ऐपल मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है। इसका मार्केट कैप 3.815 ट्रिलियन डॉलर है।
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…