शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से रामनवमी मनाने की अपील

Updated on 09-04-2024 06:16 PM

सुकमा। जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक शनिवार को कलेक्टोरेट सभा कक्ष में कलेक्टर हरिस. एस के निर्देशन में अपर कलेक्टर गजेंद्र सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सूरज कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा तथा समिति के सदस्य की उपस्थिति में आयोजित हुई। बैठक में सुकमा जिले के परंपरा अनुरूप शांति एवं सौहार्द पूर्ण तरीके से रामनवमी मनाने की अपील की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा  कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता प्रभावशील होने के साथ ही धारा 144 लागू है। किसी भी पर्व को राजनैतिक रूप से ना मनाया जाए। सभी प्रकार के आयोजनों तथा रैली, जुलुस के लिए संबंधित अधिकारी से अनुमति अनिवार्य रूप से लिया जाए।

कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने सदभाव के साथ रामनवमी मनाने का निर्णय लिया। अपर कलेक्टर ठाकुर ने कहा कि रामनवमी आपसी भाईचारे का है। उन्होंने शांतिपूर्वक और सुरक्षित रूप से मनाने के लिए जिलेवासियों से सहयोग की अपेक्षा की है। बैठक में अतिरिक्त पुलिस बल के साथ ही समिति के सदस्यों से पर्याप्त संख्या में वालंटियर की व्यवस्था करने को कहा। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में देने की भी अपील आमजनों से की गई है। उन्होंने एमरजेंसी सेवाओं एवं राहगीरों को यथा शीघ्र गतव्य तक पहुचने के लिए मार्ग देने की बात कही।

लाउड स्पीकर की मानक डेसीबल को ध्यान में रखते हुए उपयोग में लाने को कहा। साथ ही सभी की धार्मिक भावनाओं को सम्मान करने को कहा। शोभायात्रा निकालने के पूर्व रूट चार्ट तथा शामिल होने वालों की संभावित संख्या उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में शांति समिति के  सदस्यों से अपील की गई कि सभी समुदाय अपने आपस में मिलजुल कर और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं।बैठक में ध्वनि प्रदुषण, स्वच्छता सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई।  बैठक में समाज प्रमुख, नागरिक और एसडीएम विजय प्रताप खेस्स, एसडीएम सबाब खान, एसडीओपी परमेश्वर तिलकवार, तहसीलदार, सीएमओ व अन्य अधिकारियों के अलावा समाज के पदाधिकारी व शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…