उड़नदस्ता-स्थैतिक निगरानी दल के अलावा वेब कास्टिंग से भी निगरानी

Updated on 03-04-2024 05:40 PM

महासमुंद। लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत विभिन्न अवैध परिवहनों के व्यापक रोकथाम के लिए 12 उड़नदस्ता एवं 26 स्थैतिक निगरानी दलों का गठन किया गया है। जो विभिन्न स्थानों पर रहकर 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं। अंतरजिला एवं अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट में भी सामग्री, धनराशि और निर्वाचन को प्रभावित करने वाले वस्तुओं के परिवहन के रोकथाम के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक द्वारा 24 घंटे निगरानी के निर्देश दिए गए है। इसके अलावा सभी स्थैतिक निगरानी दल और चेक पोस्ट में सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से निगरानी की जा रही है। जिसका नियंत्रण कक्ष जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 20 में स्थापित किया गया है। यहां तीन पालियों में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह जिले के सभी मदिरा और वेयर हाउस में निकासी और विक्रय पर निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। जिसका नियंत्रण कक्ष से भी मॉनिटरिंग की जा रही है।

स्थैतिक निगरानी दल के नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू ने बताया कि इसे मोबाईल पर भी लॉगिन किया गया है। जिसे मोबाईल के माध्यम से निगरानी किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों हुई बैठक में ऑब्जर्वर एवं कलेक्टर के निर्देश पर निगरानी की जा रही है ताकि अवैध परिवहन और निकासी के कम से कम प्रकरण दर्ज हो। जिससे निष्पक्ष, स्वतंत्र और भयरहित निर्वाचन सम्पन्न किया जा सके।

निर्देशानुसार सभी अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा भी चेक पोस्ट का रात्रि में औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की जा रही है। महासमुंद के अनुविभागीय अधिकारी उमेश कुमार साहू, प्रभारी तहसीलदार नरेश कुमार पंडा सहित राजस्व अमला द्वारा बीती रात चिंगरौद और घोड़ारी चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया गया। जहां रेत के अवैध परिवहन पर कार्रवाई की गई।

इसी तरह बागबाहरा एसडीएम श्रीमती सृष्टि चंद्राकर द्वारा अंतर्राज्यीय सीमा टेमरी, नर्रा व खैरटकला और खट्टी का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने चेक पोस्ट में छाया और पानी की व्यवस्था के निर्देश भी दिए। बीती रात सूचना के पश्चात तहसीलदार बागबाहरा और कोमाखान के द्वारा बागबाहरा के गाड़ाघाट में 100 नग साड़ी जप्त कर खल्लारी थाना में सुपूर्द किया गया है। सभी चेक पोस्ट में निरंतर निगरानी तथा रात्रिकालीन गश्त किया जा रहा है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…