12 अप्रैल तक EOW की रिमांड पर रहेंगे अनवर-अरविंद

Updated on 09-04-2024 06:24 PM

रायपुर। शराब घोटाले मामले में अनवर ढेबर और अरविंद सिंह को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। एसीबी और ईओडब्ल्यू ने अनवर ढेबर और अरविंद सिंह को कोर्ट में पेश किया। इस दौरान फिर से पूछताछ के लिए ईओडब्ल्यू ने कोर्ट से आठ दिनों का समय मांगा, जिसपर चार दिन का समय दिया गया है। वहीं अब 12 अप्रैल तक की रिमांड मंजूर की है। ईओडब्ल्यू ने कारोबारी अनवर ढेबर और अरविंद सिंह गुरुवार को ही गिरफ्तार किया था। दोनों जमानत पर थे।

ईओडब्ल्यू की ओर से अनवर ढेबर और अरविंद सिंह से तीन दिनों तक लगातार पूछताछ की गई। इस दौरान उन्हें कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। पूछताछ में अनवर ढेबर और अरविंद सिंह सवालों का जवाब नहीं दे रहे हैं। दोनों बस रेट रटाया जवाब ही दे रहे हैं। दोनों का एक ही जवाब होता है कि उन्हें जानकारी नहीं है। ईडी के अधिकारियों को पहले ही सब कुछ बता चुके हैं। इस पर दोनों आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ की गई, लेकिन कोई खास या नई जानकारी निकल कर सामने नहीं आई है।

मामले में ईओडब्ल्यू किस तरह से शराब का ट्रांसपोर्टेशन होता है? होलोग्राम कैसे बनाया? उसे बोतल में कैसे लगाया जाता था? ओवररेट का पैसा कैसे ऊपर वालों तक गया? कौन-कौन सिंडिकेट में शामिल थे? किसकी क्या भूमिका थी? पैसों का कलेक्शन कैसे होता था? जैसे सवाल पूछ रहे हैं।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…