अनुष्का शर्मा 7 साल बाद करेंगी कमबैक! OTT पर होगा विश्व विजेता बेटियों का जश्‍न, रिलीज होगी 'चकदा एक्सप्रेस'?

Updated on 08-11-2025 01:38 PM
अनुष्का शर्मा की 'चकदा एक्सप्रेस' याद है? फिल्म की शूटिंग 2022 में पूरी हो गई थी, और इसे साल 2023 में रिलीज किया जाना था, पर यह अटक गई। 'चकदा एक्सप्रेस' तब से रिलीज नहीं हो पाई है, और फैंस भी अनुष्का शर्मा को स्क्रीन पर देखने के लिए इंतजार ही करते रह गए। अनुष्का पिछली बार साल 2018 में आई 'जीरो' में नजर आई थीं। उसके बाद वह 'चकदा एक्सप्रेस' की शूटिंग कर रही थीं, जो 2023 में रिलीज होने वाली थी, पर लटक गई। अब खबर है कि अनुष्का शर्मा 7 साल बाद कमबैक करेंगी। दरअसल 'चकदा एक्सप्रेस' के मेकर्स अब फिल्म को रिलीज करना चाहते हैं।

'मिड-डे' की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद, 'चकदा एक्सप्रेस' के मेकर्स ने OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के टॉप अधिकारियों को चिट्ठी लिखकर अपनी फिल्म रिलीज करने का आग्रह किया है। एक सोर्स ने बताया, 'हमने नेटफ्लिक्स इंडिया के टॉप अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से चिट्ठी लिखी है कि क्या वो इस विवाद से ऊपर उठकर फिल्म को रिलीज कर सकते हैं। झूलन दी जैसी दिग्गज हस्ती पर बनी बायोपिक दर्शकों तक पहुंचने की हकदार है।'

'चकदा एक्सप्रेस' की रिलीज क्यों अटकी थी, बताई ये वजह

'चकदा एक्सप्रेस' क्यों सालों से अटकी हुई है, इसकी वजह भी बताई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, नेटफ्लिक्स के प्रमुखों को फिल्म जैसी बनी थी, वो पसंद नहीं आई। सोर्स ने बताया कि प्रोडक्शन हाउस का बजट खत्म हो गया। परेशानी और बढ़ गई क्योंकि नेटफ्लिक्स के प्रमुखों को प्रोजेक्ट पसंद नहीं आया, लेकिन फिर भी यह एक सॉलिड फिल्म है।'

नेटफ्लिक्स के पास हैं 'चकदा एक्सप्रेस' के राइट्स

'चकदा एक्सप्रेस' के राइट्स फिलहाल नेटफ्लिक्स के पास हैं। एक अन्य सोर्स ने बताया कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्व कप 2025 का ऐतिहासिक खिताब जीतने के बाद एक बार फिर बायोपिक चर्चा में आ गई है। फिल्म को स्ट्रीम किए जाने को लेकर आंतरिक चर्चा शुरू हो गई है। उम्मीद है कि टीम इस महीने (नवंबर 2025) में अंतिम निर्णय ले सकती है, ताकि यह तय किया जा सके कि इसे रिलीज किया जा सकता है या नहीं।

झूलन गोस्वामी पर बनी है 'चकदा एक्सप्रेस'

मालूम हो कि 'चकदा एक्सप्रेस' महिला क्रिकेटर और गेंदबाज झूलन गोस्वामी की जिंदगी पर आधारित एक बायोपिक है। इसमें अनुष्का शर्मा ने झूलन गोस्वामी का रोल प्ले किया है। फिलहाल, अनुष्का पति विराट कोहली और बच्चों के साथ लंदन में हैं। साल 2024 में एक्ट्रेस वहां चली गई थीं और इंडिया आती-जाती रहती हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…