अनुष्का शर्मा और विराट की शादी में बारिश ने कर दिया था कबाड़ा, रातभर ढोया मंडप, वेडिंग फिल्मर ने बताया किस्सा

Updated on 04-10-2025 09:01 PM
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2017 में शादी की थी। दोनों ने उस साल 11 दिसंबर को इटली के टस्कनी में सात फेरे लिए थे और यह एक सीक्रेट वेडिंग थी। लेकिन उनकी शादी में बारिश ने सब कबाड़ा कर दिया था, और वेडिंग प्लानर रातभर शादी का मंडप शिफ्ट करता रहा। इसका खुलासा हाल ही वेडिंग फिल्मर यानी विशाल पंजाबी ने किया है। उन्होंने ही अनुष्का और विराट की शादी का पूरा वीडियो शूट किया था।

अधुनिका सिंह के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में विशाल पंजाबी ने यह भी बताया कि जब वह इटली में लोकेशन पर पहुंचे, तो पता ही नहीं था कि किसकी शादी शूट करने के लिए बुलाया गया है। यह एक सीक्रेट इवेंट था, जिसमें सिर्फ घर-परिवार के 40 लोग शामिल हुए थे। हालांकि, अचानक ही बारिश हो गई, जिससे अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी का मंडप खराब हो गया और हलचल मच गई। तब वेडिंग प्लानर्स को शादी की दूसरी लोकेशन खोजने के लिए खूब मशक्कत करनी पड़ी।

बारिश से खराब हो गया था अनुष्का और विराट की शादी का मंडप

विशाल पंजाबी ने बताया, 'विराट और अनुष्का की शादी बारिश के कारण रद्द हो गई। उन्होंने आखिरी समय में जगह बदली। देविका नारायण (वेडिंग प्लानर) पूरी रात सोई नहीं। उन्होंने पूरी रात मंडप बदलने में बिताई।'

विशाल पंजाबी बोले- लोकेशन पर पहुंचने पर भी नहीं पता था किसकी शादी है

विशाल पंजाबी ने आगे बताया कि विराट और अनुष्का उनसे पहली बार मिले थे, और उससे पहले उनका काम तक नहीं देखा था। हालांकि, कपल को वेडिंग फिल्मर के काम और पसंद पर पूरा भरोसा था। विशाल पंजाबी बोले, 'सच कहूं तो, मुझे नहीं पता था कि किसकी शादी है। सबकुछ छुपा कर रखा गया था। लेकिन आपको अंदाजा हो जाता है कि शायद वो ही हैं, लेकिन आपको वहां पहुंचने पर ही पता चलता है।'

विशाल पंजाबी से यह बोले थे विराट और अनुष्का

विशाल ने आगे बताया, 'हम वहां पहुंचे, और हमें बहुत आश्चर्य हुआ। ऐसा नहीं था कि वो (विराट और अनुष्का) मुझे जानते थे, या मेरे काम को जानते थे। वो बहुत अच्छे और प्यार से पेश आए। मैं उनसे मिला, और उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि प्लीज जो करते हैं, वही करें। हमें नहीं पता कि आप क्या करते हैं, लेकिन हमारा मानना है कि अगर आप यहां हैं, तो आपने सही काम किया है।'

अनुष्का शर्मा और विराट की शादी में शामिल हुए थे 40 लोग

इससे पहले, एक अन्य पॉडकास्ट में विशाल पंजाबी ने बताया था कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी में घर और दोस्तों को मिलाकर सिर्फ 40 लोग शामिल हुए थे। वह सबसे खूबसूरत शादी थी। किसी ने भी उन्हें डिस्टर्ब नहीं किया और सबने खूब इंजॉय किया।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…