22 साल बाद फिर से डायरेक्शन करेंगे अनुपम खेर:बर्थडे पर मां का आशीर्वाद लेकर की फिल्म ‘तन्वी: द ग्रेट’ की अनाउंसमेंट

Updated on 07-03-2024 01:31 PM

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर आज अपना 69वां बर्थडे मना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने अपनी अगली फिल्म ‘तन्वी: द ग्रेट’ की अनाउंसमेंट की है। इस फिल्म के जरिए अनुपम 22 साल बाद डायरेक्शन फील्ड में कमबैक कर रहे हैं।

इस फिल्म की शूटिंग महाशिवरात्रि के मौके पर 8 मार्च को शुरू होगी। अनुपम अपने बैनर अनुपम खेर स्टूडियो के तले ही इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। अनुपम इस म्यूजिकल स्टोरी पर बीते 3 साल से काम कर रहे हैं।

मां के आशीर्वाद के साथ फिल्म शुरू करना सबसे अच्छा: अनुपम
गुरुवार को अपने जन्मदिन पर अनुपम ने सोशल मीडिया पर मां के साथ एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में को शेयर करते हुए अनुपम ने लिखा, ‘तन्वी: द ग्रेट: आज अपने बर्थडे में प्राउडली अनाउंस करता हूं अपनी उस फिल्म का नाम जिसे मैंने डायरेक्ट करने का फैसला किया है।

कुछ कहानियां आपने आप रास्ता बना लेती हैं और उन्हें शुरू करने का सबसे अच्छा तरीका होता है मंदिर में खड़े होकर मां का आशीर्वाद लेना। उनके साथ-साथ पीछे टंगी पापा की फोटो भी मुझे आशीर्वाद दे रही है।’

कई सेलेब्स ने किया विश
वीडियो में अनुपम मां से कहते हैं- ‘माता जी, ये पिक्चर शुरू कर रहा हूं। इसका नाम है ‘तन्वी: द ग्रेट’। अब आप मुझे और इस फिल्म में काम करने वाले सभी लोगों को आशीर्वाद दीजिए।’ इस पोस्ट पर अनुपम को कई सेलेब्स ने उन्हें उनके जन्मदिन और नई फिल्म की अनाउंसमेंट को लेकर बधाईयां दी हैं।

वीडियो शेयर कर बताया था कुछ नया करने जा रहे हैं
इससे पहले अनुपम ने बर्थडे से एक दिन पहले एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि वो हर साल अपने जन्मदिन पर कुछ नया करने का प्रण ले चुके हैं। वो हर साल खुद को कोई नया चैलेंज देते हैं। इस बार भी वो कुछ नया अनाउंस करेंगे। ये कुछ ऐसा है जो वो बहुत सालों से करना चाहते थे।

2002 में डायरेक्ट की थी ‘ओम जय जगदीश’
अनुपम ने अपने एक्टिंग करियर में कई भाषाओं में तकरीबन 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। हालांकि, बतौर डायरेक्टर उन्होंने अब तक सिर्फ एक ही फिल्म डायरेक्ट की थी। यह 2002 में रिलीज हुई अनिल कपूर, अभिषेक बच्चन और फरदीन खान स्टारर ‘ओम जय जगदीश’ थी, जो बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। इसके बाद अनुपम ने फिल्म मेकिंग से दूरी बना ली।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…