Spirit को एक और झटका, दीपिका के बाद प्रकाश राज ने भी छोड़ी फिल्‍म, संदीप रेड्डी वांगा से हुआ पंगा!

Updated on 09-02-2026 01:36 PM
तेलुगू सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर आई एक नई खबर एक बार फिर से फैन्स को हैरान कर रही है। शूटिंग के बीच एक बार फिर से एक बड़े कलाकार ने फिल्म से एग्जिट ले ली है। जी हां, खबर है कि दीपिका पादुकोण के बाद अब नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर प्रकाश राज ने भी वांगा की इस फिल्म 'स्पिरिट' से एग्जिट मारी है।

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' पिछले कुछ समय से नेगेटिव वजहों को लेकर चर्चा में है। फिल्म की कास्टिंग को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं। नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर प्रकाश राज के इस फिल्म से बाहर होने की खबरों ने फैन्स को एक बड़ा झटका दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण के बाद अब डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा और प्रकाश राज के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई, जिसके बाद क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से उन्होंने फिल्म से किनारा कर लिया। हालांकि, इस अपडेट को लेकर मेकर्स की ओर से किसी तरह का कन्फर्मेशन नहीं है, लेकिन इसे लेकर चर्चा इतनी तेज है कि इंडस्ट्री में इस वक्त खलबली मच गई है।

कहा गया है 'स्पिरिट' के सेट पर हालात काफी बिगड़ गए थे

ओटीटीप्ले की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रकाश राज अब 'स्पिरिट' का हिस्सा नहीं हैं। शुरुआत में उन्हें फिल्म का अहम किरदार बताया गया था और फिल्म की कहानी में वो काफी दमदार दिखने वाले थे। अब चर्चा है कि सेट पर हालात काफी बिगड़ गए थे। बताया जा रहा है कि एक सीन की स्क्रिप्ट और उसे शूट करने के तरीके को लेकर संदीप रेड्डी वांगा और प्रकाश राज के बीच तीखी बहस हो गई और यहीं से दोनों के बीच कड़वाहट बढ़ने लगी।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…