एक और खिलाड़ी ने PSL छोड़ IPL को चुना, चेन्नई सुपर किंग्स का मास्टर प्लान काम आया, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने दिया पाकिस्तान को झटका

Updated on 25-03-2026 12:20 PM
नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले एक बड़ा झटका तब लगा था, जब नाथन एलिस इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए थे। हालांकि CSK ने चोटिल नाथन एलिस के विकल्प के तौर पर ऑस्ट्रेलियाई बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को अपनी टीम में शामिल किया है। 11 मार्च को डोमेस्टिक वनडे कप फाइनल के दौरान एलिस की पुरानी हैमस्ट्रिंग चोट उभर आई थी, जिसके चलते वे पूरे आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं।

स्पेंसर जॉनसन की 1.5 करोड़ में घर वापसी

स्पेंसर जॉनसन को सीएसके ने 1.5 करोड़ रुपये की बेस प्राइस पर साइन किया है। 30 वर्षीय जॉनसन के लिए पिछला एक साल काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। पीठ की चोट के कारण वे बिग बैश लीग और टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर रहे थे। हालांकि, अब वे पूरी तरह फिट होकर वापसी के लिए तैयार हैं। जॉनसन इससे पहले गुजरात टाइटन्स (2024) और कोलकाता नाइट राइडर्स (2025) का हिस्सा रह चुके हैं, जहां 2024 में गुजरात ने उन्हें 10 करोड़ की भारी-भरकम राशि में खरीदा था।

नाथन एलिस का बाहर होना CSK के लिए झटका

नाथन एलिस को सीएसके ने आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले 2 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। टीम मैनेजमेंट को उम्मीद थी कि एलिस डेथ ओवरों में अपनी सटीक यॉर्कर से गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देंगे। हालांकि, उनकी चोट ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और कोच स्टीफन फ्लेमिंग की योजनाओं को थोड़ा प्रभावित किया है। एलिस पिछले सीजन में सीएसके के लिए केवल एक मैच खेल पाए थे।

जॉनसन ने PSL छोड़ IPL को चुना

स्पेंसर जॉनसन के आने से सीएसके के पास अब विदेशी तेज गेंदबाजों में मैट हेनरी, जेमी ओवरटन और जैक फाल्क्स जैसे विकल्प मौजूद हैं। वहीं, भारतीय तेज गेंदबाजों की कमान खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह और मुकेश चौधरी के हाथों में होगी। इसके अलावा टीम के पास ऑलराउंडर के तौर पर शिवम दुबे और अमन खान जैसे विकल्प भी हैं, जो जरूरत पड़ने पर मध्यम गति की गेंदबाजी कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले वह PSL का हिस्सा थे, लेकिन निजी कारणों की वजह से उन्होंने PSL से अपना नाम वापस ले लिया था।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 के 32वें मुकाबले में बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ होने वाली है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारत रत्न…
 22 April 2026
हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार शतीय पारी खेली। 68 गेंदों में 10 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 135 रन रन…
 22 April 2026
मुंबई: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस से है। दोनों टीमों की टक्कर गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में होनी है। मुंबई के तेज गेंदबाज दीपक चाहर…
 22 April 2026
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा आईपीएल 2026 गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं। रबाडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा…
 20 April 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस (जीटी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 30वां मुकाबला आज यानी 20 अप्रैल को खेला जाना है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम…
 20 April 2026
चेन्नई: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 की राहें लगातार कठिन होती जा रही हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित करने वाले 18 साल के…
 20 April 2026
कोलकाता: ईडन गार्डन्स में रविवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को चौंका दिया। जहां क्रिकेट…
 20 April 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अब टी20 क्रिकेट के लिए 30-35 खिलाड़ियों का एक विशाल पूल तैयार कर रहा है। इसके पीछे मुख्य कारण इस साल के अंत में होने…