सुशांत सिंह राजपूत पर अंकिता लोखंडे का बयान:कहा- कोई भी मुझे उसके बारे में बात करने से नहीं रोक सकता, तलाक की खबरों पर भी दी सफाई

Updated on 11-03-2024 01:51 PM

पवित्र रिश्ता फेम एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे बिग बॉस 17 का हिस्सा बनी थीं। शो में उन्हें कई बार एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बाते करते हुए देखा गया था, जिस पर उनकी सास समेत कई लोगों ने आपत्ति जताई थी। अब अंकिता लोखंडे ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि ये उनकी लाइफ है, कोई भी उन्हें नहीं रोक सकता। इसके अलावा अंकिता ने पति विक्की जैन से तलाक लेने की खबरों पर भी सफाई दी है।

अंकिता लोखंडे ने हाल ही में जूम को दिए एक इंटरव्यू में सुशांत पर बात की है। इस दौरान अंकिता ने सुशांत के बारे में बात करने पर हुए विवाद पर कहा, मुझे लगता है ये मेरी लाइफ है। अगर मुझे किसी के बारे में कोई अच्छी बात पता है, तो मैं हमेशा उसके बारे में कहूंगा। कोई भी मुझे उसके बारे में बात करने से नहीं रोक सकता। इसके बाद जो बचता है वो बच जजमेंट है।

विक्की जैन से तलाक की खबरों पर बोलीं अंकिता

बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ आई थीं। शो में दोनों को कई बार लड़ते देखा गया था। शो खत्म होने के बाद खबरें रहीं कि दोनों तलाक लेने वाले हैं, हालांकि अंकिता ने बताया है कि ये खबरें पूरी तरह बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि आप जिससे प्यार करते हैं, उसे आपको प्यार करते रहना होता है। उसके सिर पर बैठ कर नाचो, कोई फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि वो आपसे प्यार करता है तो वो आपके साथ ही रहेगा और कहीं नहीं जाएगा।

शो खत्म होते ही मिली फिल्म वीर सावरकर

बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे सेकेंड रनर-अप रही थीं। हालांकि शो से निकलते ही उन्हें रणदीप हुड्डा के साथ फिल्म वीर सावरकर में अहम किरदार मिल गया। वो फिल्म में रणदीप की पत्नी के रोल में नजर आएंगी।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…