अंकिता लोखंडे ने कृष्णा अभिषेक संग लहराकर किया डांस, 'देवर-भौजी' की जोड़ी देख उछले लोग- हमें यही देखना है

Updated on 12-02-2026 01:17 PM
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन 'लाफ्टर शेफ्स' के तीसरे सीजन में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में 'लाफ्टर शेफ्स' 3 में अपने सफर के बारे में खुलकर बात की और बताया कि वे शो का हिस्सा होने को कितना मिस करते हैं। उन्होंने शो के स्क्रिप्टेड होने का दावा करने वाले ट्रोलर्स को भी जवाब दिया और टीम के साथ अपने मजबूत रिश्ते के बारे में बताया। विक्की ने परिवार शुरू करने के बारे में भी बात की। वहीं, सेट से अंकिता और कृष्णा का एक डांस करते हुए वीडियो सामने आया है जिसमें लोगों ने देवर-भाभी की जोड़ी की खूब तारीफ की।

अंकिता लोखंडे ने कृष्णा अभिषेक के साथ जमकर ठुमके लगाए। दोनों का डांस जबरदस्त था। वे झूमकर नाच रहे थे। अंकिता ने हरे रंग की ड्रेस पहनी थी और कृष्णा काले रंग के कपड़ों में हैंडसम लग रहे हैं। दोनों के डांस की लोगों ने खूब तारीफ की है।

अंकिता और कृष्णा के डांस पर बोले लोग

एक यूजर ने तारीफ में लिखा, 'भाभी और देवर की जोड़ी ही कमाल है।' एक ने कहा, 'भईया और भौजी की जोड़ी को नजर ना लगे।' एक यूजर ने लिखा, 'हमें देवर भौजी के ये रील्स बहुत पसंद है।' एक यूजर ने कहा, 'हम वीकेंड कलर्स के साथ एक खास सेलिब्रिटी एपिसोड का अनुरोध करते हैं और हम नमिक पॉल को लाफ्टर शेफ्स में गेस्ट के रूप में देखना चाहेंगे। यह बहुत शानदार होगा और फैंस बेहद खुश होंगे!'


शो में वापसी पर बोलीं अंकिता लोखंडे

इससे पहले अंकिता ने शो के बारे में कहा था, 'पुराने कलाकार वापस आ गए हैं, तो और क्या चाहिए? लाफ्टर शेफ्स एक ऐसा सेट है जहां शूटिंग का एहसास ही नहीं होता। घर जैसा लगता है। आज सुबह हमें खूब डांट पड़ी क्योंकि हमने किसी की बात नहीं मानी। भारती और हरपाल तो गुस्से में सेट छोड़कर चले गए। हम वो बच्चे हैं जो किसी की नहीं सुनते, और इसीलिए सेट बिल्कुल घर जैसा लगता है।'
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…