कोर्ट में पेश हुए अनिल टुटेजा, ईडी ने मांगी 14 दिन की रिमांड...

Updated on 24-04-2024 06:26 PM

रायपुर। आबकारी घोटाले मामले में 2 दिन की न्यायिक रिमांड पूरी होने के बाद बुधवार को ईडी ने रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा को स्पेशल कोर्ट में पेश किया है। एसीबी और ईओडब्लू की टीम ने शराब कारोबारी पप्पू ढिल्लन को भी हिरासत में लिया है। ईडी ने कोर्ट में आवेदन लगाकर टुटेजा की और 14 दिन रिमांड मांगी है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट कुछ देर में आदेश जारी कर सकती है। वहीं घोटाले की जांच कर रही एसीबी और ईओडब्लू की टीम ने शराब कारोबारी पप्पू ढिल्लन को भी हिरासत में लिया है।

सूत्रों की मानें तो एजेंसी द्वारा कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू ढिल्लन को जल्द ही ईओडब्लू कोर्ट में पेश किया जा सकता है। इससे पहले मंगलवार को टूटेजा को कोर्ट में पेश किया गया था। जहां बचाव पक्ष के वकील ने कोर्ट में पक्ष रखते हुए ईडी की रिमांड पर आपत्ति जताई थी। उनके वकील ने कर्नाटक हाईकोर्ट के वर्ष 2023 फैसले का रेफरेंस दिया था। जिसके बाद जजमेंट में यह कहा गया कि, स्पेशल एक्ट के तहत केस स्पेशल कोर्ट में ही सुने जाए।



अनिल टुटेजा को मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कोर्ट में पेश किया गया था। जेल प्रबंधन ने सुरक्षा के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध नहीं होने का हवाला देते हुए उन्हें कोर्ट में लाने की असमर्थता जताई थी। शराब घोटाला केस में 8 अप्रैल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की ECIR को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया था। इसके साथ ही अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश समेत 6 आरोपियों को राहत मिली थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इस मामले में एसीबी और ईओडब्लू की FIR को अधार बनाते हुए ईडी ने नई ECIR दर्ज की है। जिस पर नए सिरे से जांच जारी है।

लोगों को भेजे जा रहे समंस
विश्वस्त सूत्रों की मानें तो ईडी ने अनिल टुटेजा की गिरफ्तारी में कई आधार बताए हैं। करीब 16 पन्नों पर ईडी ने ग्राउंड ऑफ अरेस्ट का ब्योरा दिया है। ईडी का कहना है कि, शराब घोटाले में अनवर ढेबर ने सिंडिकेट बनाया और उस सिंडिकेट को सबसे ज्यादा पावर अनिल टुटेजा से मिलती थी. जो कंट्रोलर की भूमिका में थे। ईडी ने उन्हें आर्किटेक्ट ऑफ लिकर स्कैम बताया है। ईडी ने कथित घोटाले से जुड़े लोगों को अब समंस भेजना भी शुरू कर दिया है। वहीं EOW की ओर से की गई FIR में 70 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। फ्रेश ECIR में भी पुराने नाम शामिल हैं। ईडी सभी को पूछताछ करने के लिए समंस भेज रही है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…