बदल रहे अनिल अंबानी के दिन! कर्ज चुकाने के बाद सरपट भाग रहे शेयर, कमबैक करने का बनाया ये प्लान
Updated on
04-04-2024 03:44 PM
नई दिल्ली: देश के सबसे अमीर शख्स और दिग्गज करोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के भाई अनिल अंबानी (Anil Ambani) कभी दुनिया के छठे सबसे अमीर शख्स हुआ करते थे। अनिल अंबानी की तूती बोलती थी। लेकिन फिर एक के बाद एक उनकी कंपनियां कर्ज में डूबती चली गईं। अनिल अंबानी ने खुद को दिवालिया घोषित कर दिया। अब अनिल अंबानी फिर से कमबैक की तैयारियों में लगे हुए हैं। इसके लिए उन्होंने कर्ज में डूबी अपनी कंपनियों के लोन जल्द से जल्द निपटाने का फैसला किया है। अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पॉवर ने हाल ही में आईसीआईसीआई, डीबीएस बैंक और एक्सिस बैंक से लिए बड़े कर्ज का निपटारा किया है। अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस होम फाइनेंस भी कर्ज चुकाने पर ध्यान दे रही हैं। इस बीच अनिल अंबानी की कंपनियों के शेयरों में अब लगातार तेजी देखने को मिल रही है। निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। आईए आपको बताते हैं अनिल अंबानी की कौन सी कंपनियों के शेयरों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है।