अन्न सेवा से अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी शुरू:गांव के लोगों को मुकेश अंबानी समेत दूल्हा-दुल्हन ने खाना परोसा

Updated on 29-02-2024 12:36 PM

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन बुधवार (28 फरवरी) से अन्न सेवा के साथ शुरू हुए। गुजरात के जामनगर में रिलायंस टाउनशिप के जोगवाड गांव में स्थानीय लोगों को खाना खिलाया गया।

अन्न सेवा में 51 हजार स्थानीय लोगों को आमंत्रित गया है। मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट ने खुद गांववालों को पारंपरिक गुजराती खाना परोसा। अन्न सेवा में राधिका की मां शैला, पिता वीरेन मर्चेंट और नानी भी शामिल हुईं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग फंक्शन 1 से 3 मार्च तक जामनगर में होना है।

रिलायंस रिफाइनरी के गांवों में हुए कार्यक्रम
मंगलवार की रात परिवार ने जामनगर के आसपास के गांवों में लोक डायरा (भजन-लोकगीत) और भोज का आयोजन किया। कार्यक्रम में अनंत अंबानी भी शामिल हुए। इस मौके पर गागवा गांव के लोगों ने हालारी पगड़ी पहनाकर तो नवानिया गांव में महिलाओं ने आरती उतारकर उनका स्वागत किया।

जामनगर में खावड़ी के पास रिलायंस रिफाइनरी है। इसी के चलते अंबानी परिवार ने आसपास के कई गांवों में यह कार्यक्रम रखा था। गांव वालों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लोक डायरा और भोज का कार्यक्रम कई गांवों में रखा गया था। खुद अनंत अंबानी ने कुछ गांवों में शिरकत की। इस दौरान गांववालों ने उनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया।

महिलाओं ने उतारी अनंत की आरती
गागवा गांव के बाद अनंत नवानिया गांव पहुंचे। यहां महिलाओं ने आरती उतारकर उनका स्वागत किया। वहीं, गांव के अन्य लोगों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते उनके प्री-वेडिंग कार्यक्रम को सेलिब्रेट किया। गांव वालों ने अनंत अंबानी को अहिरानी महारास की एक तस्वीर भी भेंट की।

1 से 3 मार्च तक होगा प्री-वेडिंग फंक्शन
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग फंक्शन 1 से 3 मार्च तक जामनगर के रिलायंस ग्रीन्स में होना है। इसके लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश-विदेश की कई मशहूर हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है। मेहमानों के स्वागत के लिए जामनगर में सभी इंतजाम किए जा रहे हैं।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
 06 March 2026
वायु सेना ने गुरुवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर क्रैश की पुष्टि की थी। शुक्रवार सुबह 9.14 पर एक और X पोस्ट में दोनों पायलट की मौत की…
 06 March 2026
नई दिल्ली, दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग 2026 में शुक्रवार को ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- तेहरान के पास अमेरिकी-इजराइली हमले के खिलाफ…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…