लंदन की इस टिफिन सर्विस को देखकर गदगद हुए आनंद महिंद्रा, वीडियो शेयर कर कही ये बात

Updated on 29-04-2024 01:50 PM
नई दिल्ली: मुंबई का डब्बावाला सिस्टम पूरी दुनिया में मशहूर है। मुंबई में डब्बावाले अपने ग्राहकों को लेकर इतने समर्पित होते हैं कि वह किसी भी मुश्किल की परवाह नहीं करते हैं। लंबे समय से मुंबई के विभिन्न इलाकों में खाना पहुंचाने का काम कर रहे ये डिब्बावाले अब शहर का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं। महिंद्रा एंड महिंदा के फाउंडर आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। यह वीडियो लंदन की एक कंपनी का है। यह कंपनी डिब्बे में खाना भरकर बेच रही है। आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इसे उल्टा साम्राज्यवाद बताया है। इस वीडियो में लंदन की इस कंपनी को मुंबई के डिब्बेवालों का सिस्टम अपनाते हुए देखा गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग कैसे डिब्बे में खाना भरकर उसे विभिन्न इलाकों में पहुंचा रहे हैं।

आनंद महिंद्रा ने कही ये बात
आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि उल्टा साम्राज्य का इससे बेहतर और मजबूत सबूत कोई और नहीं हो सकता है। वीडियो में कंपनी द्वारा भारतीय स्टील के डिब्बा बॉक्स का इस्तेमाल करते हुए देखा जा सकता है। इसमें पनीर सब्जी, मिश्रित सब्जियां और चावल जैसी भारतीय खाने की चीजें पैक की जा रही हैं। इसी के साथ ही, मेन्यू पूरी तरह से शाकाहारी है। वे स्टील के लंच बॉक्स को कपड़े से लपेटकर कार्गो बाइक का उपयोग करके ले जाते हैं। कंपनी वर्तमान में बढ़ रही है और आगे विस्तार करने की इच्छा रखती है।

लोगों को खूब पसंद आ रहा वीडियो

लंदन की कंपनी के इस टिफिन सर्विस के वीडियो को देखकर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। वीडियो को देखते हुए आनंद महिंद्रा के कई फॉलोअर्स ने भी कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रियाएं साझा की हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…