अभिनव कश्यप पर होगी FIR! सलमान खान के लिए 'गंदी बातें' करने पर बिफरा फैन, पुलिस में दी श‍िकायत

Updated on 01-01-2026 01:11 PM
'दबंग' के डायरेक्टर अभिनव कश्यप के खिलाफ सलमान खान के एक फैन ने हाल ही बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। अभिनव पिछले काफी समय से सलमान के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे थे और काफी कुछ आपत्तिजनक भी बोला। उन्होंने सलमान पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। अब हाल ही के इंटरव्यू में भी अभिनव कश्यप ने फिर सलमान पर हमला बोला, जिससे एक्टर का एक फैन नाराज हो गया और पुलिस के पास पहुंच गया।

इमरान काझी नाम के एक फैन ने दोस्तों के साथ मिलकर बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक आवेदन दिया, जिसमें मांग की कि अभिनव कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। पपाराजी ने इमरान काझी से इस बारे में बात की और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो भी शेयर किया है।

सलमान का फैन बोला- अभिनव कश्यप भाई के बारे में गंदी बातें करता है

वीडियो में इमरान काझी कह रहे हैं, 'मैं सलमान भाई का फैन हूं। आज मैं बांद्रा पुलिस स्टेशन आए थे। ये जो अभिनव कश्यप नाम का व्यक्ति है, जो पॉडकास्ट में जाकर सलमान भाई के बारे में गंदी बातें करता है। उनके लिए रफ लाइनें यूज करता है। सलमान भाई के बारे में एकदम नीचे लेवल पर जाकर बात करता है, तो इस वजह से हम आज बांद्रा पुलिस स्टेशन आए थे ताकि एक आवेदन दे सकें कि उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो। आज सलमान भाई का नाम जो पूरे बॉलीवुड में हो रहा है, उससे ज्यादा पूरी दुनिया में उनका औरा है। सलमान भाई अपनी इनकम में से 75% दान करते हैं, चैरिटी करते हैं। उनकी संस्था बीइंग ह्यूमन चैरिटी, हेल्थ और एजुकेशन के लिए काम करती है। तो ऐसे बंदे का नाम खराब करना सही नहीं है।’

'ऊपरवाला सलामत रखे हमारे सलमान भाई को, नीचे वाले फैंस देख लेंगे'

इमरान ने आगे कहा, 'सर ने भी हमें आश्वासन दिया है कि उसके ऊपर पर कार्रवाई होगी। आने वाले समय में हम गृहमंत्री से भी गुहार लगाएंगे कि आप इस पर फास्ट एक्शन लो। हम अपने चहेते मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी निवेदन करेंगे कि इस बंदे पर फास्ट एक्शन हो। ऊपरवाला सलामत रखे हमारे सलमान भाई को। नीचे वाले लोगों को हम फैंस देख लेंगे।'

सलमान के खिलाफ यह सब बोले थे अभिनव कश्यप

मालूम हो कि पिछले कुछ महीनों में अभिनव कश्यप अलग-अलग पॉडकास्ट में नजर आए और सलमान के लिए काफी कुछ बोला। उन्होंने सलमान को 'गुंडा और बदतमीज इंसान' बताया था। कहा था कि वो गंदा इंसान है। अभिनव ने यह आरोप भी लगाया था कि सलमान ने उनका करियर बर्बाद कर दिया। वहीं, अभिनव ने सब जब पूछा गया था कि उन्होंने 'दबंग 2' क्यों छोड़ी थी, तो उन्होंने कहा था कि कोई छोड़ी नहीं थी। ये बदतमीज लोग हैं, गुंडे लोग हैं। काम करना नहीं है इनको, एहसान करना है।'
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…