अमेरिका के सबसे सफल सैन्य अभियान को नीचा दिखाने की कोशिश... ईरान स्ट्राइक को लेकर 'खुफिया दावे' पर भड़के ट्रंप, बताया फेक न्यूज

Updated on 25-06-2025 02:20 PM
वॉशिंगटन: ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमलों को लेकर सवाल उठाने वाली खुफिया रिपोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नाराज कर दिया है। मंगलवार रात (अमेरिकी समयानुसार) को इस रिपोर्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी हमले में ईरान के परमाणु स्थल पूरी तरह नष्ट हो गए। उन्होंने इस रिपोर्ट को लेकर चल रही खबरों को फेक न्यूज बता दिया। ट्रंप ने कहा कि 'सीएनएन से न्यूयॉर्क टाइम्स के साथ मिलकर इतिहास के सबसे सफल सैन्य हमलों में से एक को नीचा दिखाने की कोशिश की है। ईरान में परमाणु स्थल पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं।'

डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी सीएनएन की एक रिपोर्ट के जवाब में आई है, जिसमें कहा गया था कि ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमलों ने तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को नष्ट करने के बजाय केवल कुछ महीने के लिए पीछे धकेल दिया है। सीएनएन ने क्लासीफाइड रक्षा खुफिया एजेंसी (DIA) के आकलन का हवाला दिया है।
 

अमेरिकी खुफिया आकलन की रिपोर्ट

आकलन में कहा गया है कि परमाणु स्थलों को हुए नुकसान और हमलों के प्रभाव का विश्लेषण जारी है और अधिक खुफिया जानकारी होने पर इसमें बदलाव हो सकता है। खुफिया आकलन ट्रंप के दावों से बिल्कुल अलग है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्र्पति ने कहा है कि ईरान की परमाणु संवर्धन सुविधाओं को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया था।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…