पाकिस्तान पर हमला हम पर हमला है... शहबाज संग डिफेंस डील के बाद सऊदी रक्षामंत्री का बड़ा ऐलान, भारत से रिश्ते पर आया बयान

Updated on 18-09-2025 01:29 PM
रियाद: सऊदी अरब के रक्षा मंत्री खालिद बिन सलमान ने पाकिस्तान के साथ समझौते पर खुशी जाहिर की है। खालिद ने मोहम्मद बिन सलमान और शहबाज शरीफ की डील पर साइन करते हुए तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा कि सऊदी अरब और पाकिस्तान किसी हमलावर के खिलाफ अब एक साझा मोर्चा हैं। ये फ्रंट हमेशा और हमेशा के लिए रहेगा। हालांकि खालिद ने इससे सऊदी के भारत या दूसरे देशों से संबंधों पर असर पर कोई बात नहीं कही है।

सऊदी अरब के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पाकिस्तान के साथ संबंधों के संतुलन को स्वीकारा है। उन्होंने दिल्ली से संबंधों पर असर को नकारते हुए कहा, 'भारत के साथ हमारे संबंध पहले से ज्यादा मजबूत हैं। हम इस संबंध को आगे बढ़ाते रहेंगे और क्षेत्रीय शांति में हर संभव योगदान देने का प्रयास करेंगे।' पाकिस्तान समझौते के तहत क्या सऊदी अरब को परमाणु सुरक्षा प्रदान करने के लिए बाध्य होगा। इस पर उन्होंने कहा कि इस समझौते में सभी सैन्य साधन शामिल हैं।


मुनीर की मौजूदगी में समझौता

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच रक्षा समझौता रियाद में हुआ है। पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर भी इसके लिए रियाद में हैं। मुनीर को ही पाकिस्तान का सबसे शक्तिशाली व्यक्ति माना जाता है। शरीफ के फैसलों के पीछे भी अक्सर मुनीर ही होते हैं।

सऊदी और पाकिस्तान के साझा बयान में कहा गया है कि यह समझौता दोनों देशों की अपनी सुरक्षा और विश्व शांति की साझी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के पहलुओं को विकसित करने और किसी आक्रमण के विरुद्ध संयुक्त प्रतिरोध को मजबूत करने के लिए है। समझौते में कहा गया है कि किसी भी देश के विरुद्ध किसी भी आक्रमण को दोनों के विरुद्ध आक्रमण माना जाएगा।

पाकिस्तान ने क्या कहा

सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और शहबाज शरीफ के बीच समझौते के बाद पाकिस्तान के डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, दोनों देशों के बीच करीब आठ दशक पुराने रिश्ते हैं। ये रिश्ता भाईचारे, इस्लामी एकजुटता और रणनीतिक सहयोग पर टिका है। हालिया समझौते का मकसद रक्षा सहयोग को बढ़ाना और क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच हुए समझौते का नाम स्ट्रैटेजिक म्यूचुअल डिफेंस एग्रीमेंट रखा गया है।इस समझौते के तहत अगर इन दोनों देशों में से किसी भी देश पर हमला होता है, तो उसे दोनों देशों पर हमला माना जाएगा। यह नाटो देशों के जैसी डील है, जिसमें एक देश पर हमले को सभी देश खुद पर हमला मानते हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…