अमृता राव 'इश्क विश्क' के बाद हुई थीं बॉलीवुड पॉलिटिक्स का शिकार, बताया मैग्जीन के कवर पर फेमस एक्टर्स ने कर दिया रिप्लेस

Updated on 24-09-2025 03:27 PM
एक्ट्रेस अमृता राव ने शाहिद कपूर से था साल 2003 में फिल्म 'इश्क विश्क' से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसे केन घोष ने डायरेक्ट किया था और फिल्म हिट हुई थी। जिसके बाद दोनों एक्टर्स रातोंरात स्टार बन गए थे। हालांकि एक्ट्रेस ने बताया कि इसकी सफलता के बावजूद वह बॉलीवुड पॉलिटिक्स का शिकार हो गई थीं। उन्हें एक मैग्जीन के कवर पेज से फेमस एक्टर्स-एक्ट्रेस के कारण फोटोशॉप कर दिया गया था।

अमृता राव ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बताया, 'मुझे याद है कि जब इश्क विश्क रिलीज हुई थी, तब शाहिद औ मैंने फेस ऑफ द ईयर, द सुपरस्टार ऑफ टुमॉरो या ऐसा ही कुछ अवॉर्ड जीता था। उस मैग्जीन के कव पेज के लिए फोटोशूट हुआ था। मैं अवॉर्ड लेकर बैठी थी और पीछे शाहिद अपने अवॉर्ड के साथ खड़े थे। दोनों तरफ दो सुपरस्टार एक्ट्रेसेस भी बैठी थीं। एक और बहुत ही फेमस एक्टर और एक एक्ट्रेस भी उस फ्रेम में थे। कवर पेज का लेआउट कुछ ऐसा था।'

अमृता राव मैग्जीन कवर से गायब

अब अमृता ने आगे बताया, 'हम सभी बहुत खुश और एक्साइटेड थे। मैं सोच रही थी कि मेरा पहला कवर होगा। मगर जब वो प्रिंट होकर आया तो देखा कि सब फोटोशॉप किया हुआ था। मुझे बैकग्रांइंड में चिपका दिया था। और सामने कोई और ही था। वो कवर, वैसा नहीं दिखने वाला था वैसे भी ऐसी चीजें पहले भी हो चुकी हैं। इसके अलावा, बहुत सी चीजें और हुई होंगी, जिसके बारे में मैं नहीं जानती होंगी।'

अमृता राव हुईं बॉलीवुड पॉलिटिक्स का शिकार

अमृता ने बताया, 'पहले मुझे बहुत बुरा लगा था। मैं पूछती थी कि ऐसा मेरे साथ ही क्यों हो रहा है। लेकिन अब कह सकती हूं कि पॉलिटिक्स हर जगह है। स्कूल, कॉलेड, यहां तक कि आपकी सोसाइटी की मीटिंग्स में भी। इसलिए खुद को राजनीति से निपटने के लिए तैयार करना होगा। बाहर की दुनिया हमेशा आपको नीचे गिराने की कोशिश करती रहती है।'

पतले और मोटे होने पर लोगों ने अमृता मजाक उड़ाया

अमृता राव ने बताया कि जब उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा था तो उन्हें पतली होने के कारण काफी कुछ सुनना पड़ा था। उन्होंने बताया, 'लोगों ने कभी तारीफ नहीं की। बस मजाक उड़ाया गया। जब वजन कम था तो खिल्ली उड़ाई और जब बढ़ा तो भी। जब एकदम परफेक्ट वजन था तो किसी ने सराहना नहीं की।'
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…