अमित शाह बोले- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 साल में पालिटिक्स आफ परफार्मेंस की स्थापना की

Updated on 26-02-2024 12:09 PM

भोपाल। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भोपाल में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा जैसी कोई दूसरी पार्टी नहीं है। विश्व की 40 प्रतिशत आबादी चुनाव में पहुंच रही है, कई देशों में इस वर्ष चुनाव हो रहे हैं। इस वर्ष 100 करोड़ के मतदाता का संघ इस वर्ष भारत को सत्ता सौपेगा।

अमित शाह ने कहा- भाजपा जब से जनसंघ के रूप में बनी है, शुरुआत से ही हमने चुनाव को सत्ता प्राप्ति का साधन नहीं माना बल्कि लोकतंत्र का उत्सव और जनसंपर्क का जरिया माना है। चुनाव हमारे लिए हमारे सिद्धांतों को जनता तक पहुंचाने का जरिया है।

चुनाव हमारे कामों के हिसाब–किताब देने का जरिया है। आप सभी प्रबुद्धजनों की जिम्मेदारी जनमत बनाने की है। समाज में आपके विचारों का सबसे महत्वपूर्ण योगदान है, क्योंकि आपके विचारों को हमारा समाज सुनता है और मानता भी करता है। स्वतंत्र भारत के पश्चात् अधिकतर चुनाव में जातिवाद, तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और परिवारवाद केंद्र में रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीते 10 साल में इन चार बुराईयों को समाप्त कर पालिटिक्स आफ परफार्मेंस की स्थापना की है।

अमित शाह ने कहा- देश का जनादेश जातिवाद, तुष्टिकरण, परिवारवाद या भ्रष्टाचार से प्रभावित नहीं होना चाहिए। आज देश में दो खेमे पड़े हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेतृतव में देशभक्तों का संगठन है तो दूसरी तरफ सात परिवारों का घमंडिया गठबंधन है, जो कि ये मानते हैं कि बड़े परिवार में जन्म लेने वाले ही प्रधानमंत्री बन सकते हैं। जो केवल अपने परिवार का हित साध सकते हैं वे गरीबों, दलितों, शोषितों, किसानों या मजदूरों का हित नहीं कर सकते। वे भारत को विश्व में सम्मान नहीं दिला सकते हैं। भारत को केवल वही सम्मान दिला सकता है जो अपने जीवन का कण – कण देश को समर्पित कर सकता है।

सर्जिकल स्ट्राइक कर मुंहतोड़ जवाब दिया

केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा- कांग्रेस सरकार में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं था जहां भ्रष्टाचार नहीं हुआ हो। कांग्रेस ने आकाश, पाताल, समुद्र, धरती और अंतरिक्ष में भी भ्रष्टाचार किया है। हमारे देश की सीमाएं असुरक्षित थी, आतंकी हमले होते थे। माताएं–बहनें असुरक्षित थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज किसी की हिम्मत नहीं है कि भारत की तरफ आंख उठाकर देख ले, और यदि हिम्मत हुई तो सर्जिकल स्ट्राइक के जरिये मुंहतोड़ जवाब हमने दिया है।

केंद्रीय मंत्री बोले- मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि ये पीएम मोदी की गारंटी है कि तीसरे जनादेश के बाद हमारा देश तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। आज हमारा देश हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। ऐसा कोई वर्ग नहीं है जिसका मोदी सरकार में विकास नहीं हो रहा है।

मनमोहन सरकार में पालिसी पैरालिसिस था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बन रही नीति देश के विकास में महत्वपूर्ण सिद्ध हो रही है। मोदी सरकार ने देश में गुलामी की मानसिकता से मुक्त करने और हीनभावना को खत्म करने का काम किया है।

गृहमंत्री अमित शाह ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आपसे आग्रह है कि ऐसी पार्टी चुने जो भविष्य बनाकर उसे पूरा करने का माद्दा भी रखती हो। भाजपा ने जो कहा है, वो करके दिखाया है। हमारी नीतियों में सर्वस्पर्षी और समावेशी नीति है। अभेद सुरक्षा वाले महान भारत का संकल्प है। हमारी नीतियों में भ्रष्टाचार खत्म कर विकसित भारत के निर्माण का ध्येय है।

अंग्रेजों के बनाए कानून को खत्म किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज दुनियाभर में भारत को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद, उग्रवाद, भ्रष्टाचार, जातिवाद, तुष्टिकरण, परिवारवाद से मुक्ति प्रदान की है। मोदी सरकार में अंग्रेजों के बनाए नियमों और कानून को खत्म किया गया है।

हमारा संकल्प था कि इस देश से धारा-370 हटाकर जम्मू–कश्मीर को स्वतंत्र करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 5 अगस्त 2019 को धारा 370 हटाकर नया इतिहास रचा है। ये मोदी जी की दृढ़ इच्छा शक्ति का परिणाम है कि जम्मू–कश्मीर में विकास तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

10 साल में भारत की अर्थव्यवस्था 11वें से 5वें नंबर पर आ गई

पाकिस्तान या अफगानिस्तान से भारत में आये शरणार्थियों को मोदी सरकार ने सीएए लाकर करोड़ों नागरिकों को नागरिकता देकर स्वतंत्रता के समय भारत सरकार के वादे को पूरा किया है। पीएम मोदी ने तीन तलाक को समाप्त कर मुस्लिम महिलाओं को सम्मान प्रदान किया है। पीएम मोदी ने सिर्फ 10 साल में भारत की अर्थव्यवस्था को 11वें नंबर से 5वें नंबर पर ला दिया। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि ये मोदी जी की गारंटी है... तीसरे टर्म में भारत, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा का अनावरण भी किया

भोपाल के प्रबुद्धजन सम्मेलन में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल, अमित शाह के साथ मंचासीन थे। इसके पहले शाह ने कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेशन सेंटर के समीप स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा का अनावरण भी किया।

भोपाल में यह भी बोले शाह

- मोदी ने देश को गुलामी की निशानी से मुक्त करने का काम किया। हीन भाव दूर किया।

- 2014 से 2024 तक साहसिक, दूरगामी निर्णय और उज्ज्वल भविष्य के संकल्प का 10 साल है।

- आतंकवाद, उग्रवाद और नक्सलवाद देश में अंतिम सांसें गिन रहा है।

- मोदी सरकार में 10 साल में गरीब कल्याण के हुए कार्य।

- कोरोना काल में लाकडाउन का संस्कार डालने का काम मोदी ने किया। सरकार के साथ 130 करोड़ जनता ने कोरोना की लड़ाई लड़ी।

- उभरते क्षेत्रों में भारत फाउंडर मेंबर का काम कर रहा है।

- 2025 से 2047 तक के लक्ष्य बताएं और भाजपा की नीतियां गिनाईं।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
भोपाल। राजधानी के मेट्रो यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। एमपी मेट्रो जल्द ही मेट्रो की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी में है। अत्याधुनिक कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल (सीबीटीसी) सिग्नलिंग सिस्टम…
 23 April 2026
भोपाल। राजधानी सहित मध्य क्षेत्र के हजारों बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल पर अब विभाग के कर्मचारियों को इलाज…
 23 April 2026
भोपाल। बैरसिया के सिविल अस्पताल में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया । यहां करोड़ों रुपये की लागत से बन रही अस्पताल की नई बिल्डिंग की एक दीवार अचानक…
 23 April 2026
भोपाल। कहते हैं कि कोई भी बड़ा निर्णय यूं ही नहीं हो जाता। ऐसा ही कुछ किसानों को भूमि अधिग्रहण पर चार गुना मुआवजा देने के मामले में भी हुआ। अधिकारी…
 23 April 2026
भोपाल। आइपीएस अधिकारियों के लामबंद होने और केंद्रीय नेतृत्व द्वारा रिपोर्ट मांगे जाने के बाद मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र से विधायक…
 23 April 2026
 भोपाल। श्यामला हिल्स स्थित अंसल अपार्टमेंट में पशु क्रूरता का गंभीर मामला सामने आया है, जहां अज्ञात लोगों ने करीब 20 आवारा कुत्तों को जहर दे दिया। इनमें से अब तक…
 23 April 2026
भोपाल। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में इस बार किसानों की फसलों की जांच पहली बार सैटेलाइट के जरिए की जा रही है। लेकिन इस नई तकनीक ने किसानों की मुसीबत बढ़ा…
 23 April 2026
भोपाल। लंबे समय से संविदा व्यवस्था में कार्यरत लाखों कर्मचारियों के लिए मध्यप्रदेश में न्यायालय से अहम राहत की खबर सामने आई है। मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर संविदा कर्मचारी मामला में…