सामंथा संग राज निदिमोरु की रोमांटिक तस्वीरों के बीच पत्नी श्यामली का पोस्ट वायरल, की धर्म और हार-जीत की बात

Updated on 10-07-2025 02:39 PM
सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु के कथित अफेयर की खबरें पिछले काफी समय से आ रही हैं। इसके बीच राज निदिमोरु की पत्नी श्यामली डे के क्रिप्टिक पोस्ट भी छाए रहते हैं। इधर सामंथा और राज की साथ वाली तस्वीरें वायरल होती हैं, और उधर श्यामली के अटपटे से पोस्ट आ जाते हैं। हाल ही फिर कुछ ऐसा ही हुआ। सामंथा हाल ही राज निदिमोरु संग डेट्रॉइट घूमने गई थीं। उन्होंने वहां से साथ वाली कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों के बाद अब राज निदिमोरु की पत्नी ने एक बार फिर क्रिप्टिक पोस्ट किए हैं, जिनमें धर्म और हार-जीत की बात की है।

श्यामली डे ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया, जिसमें लिखा था, 'वहां जा चुकी हूं। कर चुकी हूं।' पर इस स्टोरी को उन्होंने डिलीट कर दिया। इसके बाद उन्होंने धर्म पर पोस्ट डाला, जिसमें अर्जुन ने पूछा, 'जीत या हार नहीं तो क्या मायने रखता है?' जवाब में, श्री कृष्ण ने कहा, 'सिर्फ धर्म ही मायने रखता है।'

राज निदिमोरु की पत्नी ने की लाइफ के गोल्डन रूल की बात, धर्म को लेकर पोस्ट

श्यामली ने एक और तस्वीर शेयर की, जिसमें लाइफ के गोल्डन रूल्स के बारे में लिखा था। इसमें प्रत्येक धर्म की स्थिति के बारे में बताया गया था कि किसी व्यक्ति को दूसरों के व्यवहार के आधार पर काम नहीं करना चाहिए।'

सामंथा और राज निदिमोरु के बीच यूं बढ़ीं नजदीकियां

करियर की बात करें, तो सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु ने साथ में 'द फैमिली मैन' और 'सिटाडेल: हनी बनी' वेब सीरीज में काम किया। उसी दौरान उनके कथित अफेयर की खबरें आने लगी थीं। हालांकि, अभी तक न तो सामंथा और ना ही राज निदिमोरु ने कथित अफेयर की खबरों पर कुछ कहा है। सामंथा और राज निदिमोरु को अकसर ही साथ में देखा जाता रहा है।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…