विराट कोहली-रोहित शर्मा बवाल के बीच अजीत अगरकर कब तक रहेंगे चीफ सिलेक्टर? विश्व कप से पहले होने वाला है खेल

Updated on 09-10-2025 12:00 PM
बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का नाम इन दिनों चर्चा में है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के नाम हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुना गया। लेकिन खबर यह है कि अगर ये खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन नहीं करेंगे तो उन्हें टीम से बाहर भी किया जा सकता है। ऐसे में अजीत अगरकर को इन दोनों के फैंस से जमकर आलोचना झेलनी पड़ रही है। लेकिन अब अजीत अगरकर को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है।

बढ़ाया गया अजीत अगरकर का कार्यकाल

बीसीसीआई ने अजीत अगरकर का कार्यकाल जून 2026 तक बढ़ा दिया है। वे भारतीय क्रिकेट टीम के वरिष्ठ पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष बने रहेंगे। यह फैसला भारतीय क्रिकेट के सफल दौर को देखते हुए लिया गया है। अगरकर जुलाई 2023 में अध्यक्ष बने थे और उनके नेतृत्व में टीम ने 2023 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई। साथ ही 2024 में आईसीसी टी20 विश्व कप और 2025 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती। इन उपलब्धियों को देखते हुए बीसीसीआई ने उन्हें बनाए रखने का निर्णय लिया है।

एक बीसीसीआई अधिकारी ने 'द इंडियन एक्सप्रेस' को बताया, 'उनके कार्यकाल में भारतीय टीम ने खिताब जीते और टेस्ट और टी20 में बदलाव भी देखे। बीसीसीआई ने उनका अनुबंध जून 2026 तक बढ़ा दिया था और उन्होंने कुछ महीने पहले ही इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया था।' वर्तमान चयन पैनल में अगरकर के साथ एस एस दास, सुब्रतो बनर्जी, अजय रात्रा और एस शरत शामिल हैं। हालांकि सितंबर में होने वाली बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक में इस समिति में बदलाव की उम्मीद है। शरत के पैनल से हटने की संभावना है जबकि दास और बनर्जी की स्थिति पर भी विचार किया जा सकता है। बैठक के बाद बोर्ड चयन समिति में नई नियुक्तियों के लिए आवेदन मांगेगा

महिला चयन समिति में हो सकता बदलाव

वरिष्ठ महिला और जूनियर पुरुष चयन समितियों में भी बदलाव की उम्मीद है। महिला समिति, जिसमें नीतू डेविड, आरति वैद्य और मिंटू मुखर्जी शामिल हैं ने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। बीसीसीआई के नियमों के अनुसार यह अधिकतम कार्यकाल है। बोर्ड अगले कुछ हफ्तों में नए सदस्यों के लिए आवेदन आमंत्रित करेगा।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…