बेटे की हत्या कर फरार अमेरिकी महिला भारत में गिरफ्तार:FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल

Updated on 22-08-2025 12:27 PM

अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने टेक्सास की एक टॉप-10 मोस्ट वांटेड भगोड़ी महिला को भारत से गिरफ्तार किया है। सिंडी रॉड्रिगेज सिंह नाम की इस महिला पर अपने ही 6 साल के बेटे नोएल रोड्रिग्ज की हत्या का आरोप है।

FBI के डायरेक्टर काश पटेल ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने X पर बताया कि सिंडी ने अपने ठिकाने के बारे में झूठ बोला था और फिर भारत भाग गई थी।

भारतीय अधिकारियों और इंटरपोल की मदद से FBI ने 20 अगस्त 2025 को भारत में सिंडी को हिरासत में लिया। उसे अमेरिका वापस भेज दिया गया है, जहां उस पर कानूनी कार्रवाई होगी।

आरोपी महिला पर 2 करोड़ रुपए का इनाम था

सिंडी FBI की टॉप 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल थी। FBI ने उनकी खबर देने वाले को 2.50 लाख डॉलर (लगभग 2 करोड़ रुपए) इनाम का ऐलान किया था। काश पटेल के मुताबिक, वह पिछले 7 महीने में गिरफ्तार होने वाली चौथी मोस्ट वांटेड भगोड़ी है।

जांच के दौरान सिंडी ने दावा किया था कि नोएल नवंबर 2022 से अपने बायोलॉजिकल पिता के साथ मेक्सिको में है। लेकिन दो दिन बाद वह अपने पति अर्शदीप और छह बच्चों के साथ भारत के लिए फ्लाइट में देखी गई थी, जिसमें नोएल नहीं था।

2025 में मोस्ट वांटेड की लिस्ट में शामिल किया गया

टेक्सास अधिकारियों ने नवंबर 2023 में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। FBI ने जुलाई 2025 में सिंडी को अपनी मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल किया था।

सिंडी रोड्रिगेज का जन्म 1985 में टेक्सास के डलास में हुआ था। उसका भारत और मेक्सिको से भी रिश्ता था। अमेरिका पहुंचने के बाद सिंडी को टेक्सास के अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा, जहां उस पर हत्या और अन्य आरोपों में मुकदमा चलेगा।

सिंडी की गिरफ्तारी से पहले FBI के डलास प्रमुख जो रॉथरॉक ने कहा था कि नोएल की गुमशुदगी और हत्या का मामला हम सबके दिल में है। सिंडी को मोस्ट वांटेड लिस्ट में डालकर हम दुनिया भर से उसकी जानकारी मांग रहे हैं ताकि उसे गिरफ्तार किया जा सके।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…