अमेरिकी टेक कंपनियां गुल्लक नहीं... डिजिटल कानून बनाने वाले देशों पर भड़के ट्रंप, टैरिफ लगाने की दी धमकी, निशाने पर कौन?

Updated on 26-08-2025 02:04 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को उन देशों के खिलाफ और अधिक टैरिफ लगाने और निर्यात प्रतिबंध की धमकी दी है, जो अमेरिकी टेक कंपनियों को निशाना बना रहे हैं। ट्रंप ने डिजिटल टैक्स की आलोचना की। उन्होंने इन देशों पर अमेरिकी तकनीक को नुकसान पहुंचाने या उसके साथ भेदभाव करने के लिए अमेरिकी टेक कंपनियों पर ऐसे कर लगाने का आरोप लगाया। साथ ही यह भी कहा कि चीनी कंपनियों को पूरी छूट दी जा रही है।

ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा कि डिजिटल टैक्स, डिजिटल सेवा कानून और डिजिटल बाजार विनियमन सभी अमेरिकी प्रौद्योगिकी को नुकसान पहुंचाने या उसके साथ भेदभाव करने के लिए बनाए गए हैं। उन्होंने आगे लिखा, 'मैं डिजिटल कर, कानून, नियम या विनियमन वाले सभी देशों को सूचिता करता हूं कि जब तक इन भेदभावपूर्ण कार्रवाई को हटाया नहीं जाता। मैं अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में, उस देश के अमेरिका को निर्यात पर पर्याप्त अतिरिक्त टैरिफ लगाऊंगा और हमारी अत्यधिक संरक्षित टेक्नोलॉजी और चिप्स पर निर्यात प्रतिबंध लगाऊंगा।'

ट्रंप के निशाने पर कौन?

हालांकि, ट्रंप ने किसी देश का नाम नहीं लिया लेकिन ऐसा लगता है कि उनकी टिप्पणी यूरोपीय और उन दूसरे देशों को निशाना बनाकर की गई है, जिन्होंने ऑनलाइन दुनिया को नियंत्रित करने वाले कानून बनाए हैं। उदाहरण के लिए यूरोपीय संघ में डिजिटल मार्केट एक्ट और डिजिटिल सर्विस एक्ट जैसे नियम हैं, जो प्रतिस्पर्था और सामग्री मॉडरेशन को कवर करते हैं। ब्रिटेन में भी डिजिटल कंपनियों पर नियम लागू हैं।

'अमेरिकी कंपनियां गुल्लक नहीं'

ट्रंप ने लिखा, 'अमेरिका और अमेरिकी टेक कंपनियां अब न तो दुनिया की गुल्लक हैं और न ही दरवाजे की चटाई।' बीते जून में ट्रंप ने कनाडा के नियोजित डिजिटल सर्विस टैक्स के विरोध में ओटावा के साथ व्यापार वार्ता कर दी थी। इसके तुरंत बाद कनाडा ने कहा कि वह अमेरिकी तकनीकी फर्मों पर पड़ने वाले टैक्स को वापस ले लेगा।

अमेरिकी कंपनियों से टैक्स हटाने की कोशिश

हाल ही में एक सप्ताह पहले अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच इस बात पर सहमति बनी थी कि वे अनुचित व्यापार बाधाओं को दूर करेंगे और इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिशन पर आयात सीमा शुल्क नहीं लगाएंगे। 27 सदस्य देशों वाले यूरोपीय संघ ने कहा कि वह नेटवर्क उपयोग शुल्क नहीं लेगा। ट्रंप लंबे समय से अमेरिकी व्यापारिक साझेदारों पर इन करों को हटाने के लिए दबाव डाल रहे हैं। ये कर मुख्य रूप से दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों- मेटा, अल्फाबेट और अमेजन- पर लागू होते हैं। यह सभी अमेरिकी कंपनियां हैं।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…