ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों को बताया अयोग्य
ट्रंप प्रशासन की आलोचना करते हुए फेयर ने कहा कि ट्रंप प्रशासन के कई अधिकारी अपने क्षेत्र में बहुत ज्यादा विशेषज्ञ नहीं हैं। इसलिए उन्हें सिर्फ एक महत्वपूर्ण शक्ति के रूप में देखना बहुत लुभावना है। उन्होंने आगे कहा कि हमें याद रखना होगा कि हमारे पास एक जटिल नौकरशाही है और यह नौकरशाही पिछले 25 वर्षों से इस रिश्ते को मजबूत करने के लिए काम कर रही है।
कौन हैं कैरल क्रिस्टीन फेयर?
कैरल एक अमेरिकी राजनीतिशास्त्री हैं जो जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। वे दक्षिण एशिया की राजनीति और सैन्य मामलों की एक्सपर्ट हैं। उन्होंने RAND कॉर्पोरेशन, अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र और यूएस इंस्टीट्यूट ऑफ पीस के साथ काम किया है। इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तानी सेना और लश्कर-ए-तैयबा पर किताबें भी लिखी हैं।