पेरिस में अमेरिका मेडल टैली में टॉप पर:आखिरी गेम में जीता 40वां गोल्ड, क्लोजिंग सेरेमनी 3 घंटे चली

Updated on 12-08-2024 05:58 PM

'सिटी ऑफ लाइट्स' कहे जाने वाले पेरिस ने रविवार रात ओलिंपिक गेम्स को यादगार फेयरवेल दिया। ओलिंपिक मेडल टैली में अमेरिका 40 गोल्ड, 44 सिल्वर और 42 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर नंबर 1 रहा। अमेरिका की विमेंस बास्केटबॉल टीम ने फ्रांस को हराकर पेरिस ओलिंपिक में देश के लिए 40वां मेडल जीता।

क्लोजिंग सेरेमनी की शुरुआत फ्रांस के तैराक लियोन मार्चेंड ने ओलिंपिक फ्लेम बुझाकर की। आखिर में हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज ने ओलिंपिक फ्लैग के साथ हवाई जहाज से छलांग लगाई। उन्होंने हैरतंगेज करतबों से दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

यहां स्टेड डी फ्रांस स्टेडियम में 3 घंटे चली सेरेमनी में 5 ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकीं सिंगर गैब्रिएला सरमिएंटो विल्सन (हर), बिली ऐलिश और बेल्जियम की पॉप सिंगर एंजेले वान वीक ने फैंस को आखिरी तक बांधे रखा। वहीं, गोल्डन वॉयजर, फीनिक्स और काविंस्की बैंड ने स्टेडियम में परफॉर्म किया।

रेड हॉट चिली पेपर्स जैसे बैंड के म्यूजिक के बीच लॉस एंजिल्स को 2028 के ओलिंपिक कराने की जिम्मेदारी दी गई। फिर मशहूर रैपर स्नूप डॉग ने फैंस को झूमने पर विवश किया। समारोह में स्टेड डी फ्रांस रंग-बिरंगे रोशनी से जगमगा उठा; जहां 78,000 से ज्यादा लोगों ने आतिशबाजी, कला, डांस और म्यूजिक का शानदार शो देखा। सेरेमनी के दौरान शूटर मनु भाकर और अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने तिरंगा थामा।

गोल्डन वॉयजर ने दिखाई भविष्य की झलक
गोल्डन वॉयजर बैंड ने भविष्य की झलक दिखाई। बैंड ने ओलिंपिक का पास्ट भी दिखाया। गोल्डन वॉयजर आसमान से उतरा और स्टेड डी फ्रांस में ओलिंपिक की खोज करने लगा, क्योंकि भविष्य में वहां एक थिएटर बन चुका है। इस खोज में 1896-एथेंस ओलिंपिक गेम्स की शुरुआत दिखाई गई।

बिली ऐलिश ने 'बर्ड्स ऑफ ए फेदर' गाया
ग्रैमी अवॉर्ड की विनर बिली ऐलिश ने अपने भाई फिनियस के साथ परफॉर्म किया। दोनों ने अपना हिट गाना 'बर्ड्स ऑफ ए फेदर' गाया।

रेड हॉट चिली पेपर्स बैंड ने कान्ट स्टॉप गया
4 बार के ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट माइकल जॉनसन, ओलिंपिक सिल्वर मेडलिस्ट जैगर ईटन और माउंटेन बाइकर केट कोर्टनी ओलिंपिक फ्लैग को लॉस एंजिल्स की सड़कों पर ले जाते दिखे। फिर ग्रैमी पुरस्कार विजेता बैंड रेड हॉट चिली पेपर्स ने समुद्र किनारे पर 'कान्ट स्टॉप' गाना गाकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया।

रस्सी से नीचे आए टॉम क्रूज, हर ने मिशन इम्पॉसिबल का गाना गाया
हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज स्टेड डी फ्रांस की सबसे ऊंची जगह से रस्सी पर लटकते हुए नीचे आए। इस दौरान गैब्रिएला सरमिएंटो विल्सन ने मिशन इम्पॉसिबल का गाना गया। हर के नाम से मशहूर गैब्रिएला ने USA का नेशनल एंथम भी गाया।

फ्रांसीसी बैंड फीनिक्स और काविंस्की की जुगलबंदी
यहां फ्रांस के बैंड फीनिक्स और काविंस्की की जुगलबंदी देखने को मिली। साथ ही सिंगर एंजेले और रैपर वनाडा ने मिलकर प्रस्तुति में चार चांद लगा दिए।

थॉमस बाक बोले- आपका प्रदर्शन अद्भुत
इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी के प्रेसिडेंट थॉमस बाक ने कहा- 'आप सभी दुनिया में तमाम तनावों के बावजूद 206 नेशनल ओलिंपिक कमेटी और IOC शरणार्थी ओलिंपिक टीम से यहां आए, ताकि सिटी ऑफ लाइट्स को पहले से ज्यादा चमकदार बनाया जाए। आपका प्रदर्शन अद्भुत था। आपने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर प्रतिस्पर्धा की। हर प्रदर्शन ने दुनिया भर में उत्साह जगाया। आपने हमें दिखाया कि इंसान कितनी महानता हासिल कर सकता है।'

एस्टांगुएट बोले- आपने जादू कर दिया
पेरिस ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के प्रेसिडेंट टोनी एस्टांगुएट ने अपने खिलाड़ियों से कहा, 'मैं आपके लिए क्या कह सकता हूं। हम जानते थे कि आप शानदार प्रदर्शन करेंगे, लेकिन आप जादुई थे। आपने हमें खुश किया, आपने हमें जिंदा महसूस कराया। 5 महाद्वीपों के अरबों खेल प्रेमियों की ओर से आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। हम LA28 में फिर से मिलेंगे और खेल बढ़ते रहेंगे।'


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
 18 March 2026
आईपीएल 2026 के रोमांचक आगाज में अब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। सभी 10 टीमों ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है लेकिन इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारत के मशहूर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी का मंगलवार को लखनऊ में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। राजनीति और खेल जगत की विभिन्न हस्तियों से सजी…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की इस वक्त वाइट बॉल क्रिकेट में पूरी तरह से डॉमिनेशन देखने को मिल रही है। भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी टी20 वर्ल्ड…
 18 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया है, जिससे 400 लोगों की मौत हो गई है जबकि 250 लोग चोटिल हैं। इस एयर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: अफ्रीकी फुटबॉल में बड़ा विवाद सामने आया है। कन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (सीएएफ) ने अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस 2026 के फाइनल का नतीजा पलटते हुए मोरक्को को चैंपियन घोषित…
 18 March 2026
भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा दुबई में मुश्किल दिन गुजारने के बाद वापस भारत लौट आई हैं। 39 साल की सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ दुबई में…