ऑपरेशन सिंदूर में F-16 के नुकसान पर अमेरिका चुप:कहा- पाकिस्तानी सरकार से बात करो

Updated on 14-08-2025 04:14 PM

अमेरिका ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के F-16 फाइटर जेट्स के नुकसान पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। NDTV के सवाल पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि F-16 जेट्स के बारे में जानकारी के लिए पाकिस्तान सरकार से बात करें।

दरअसल, एयरफोर्स चीफ एपी सिंह ने शनिवार को बताया था कि मई में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना ने जैकोबाबाद एयरपोर्ट पर F-16 रखने वाले हैंगर पर हमला किया था। इसमें आधा हैंगर तबाह हो गया था, जिससे उसमें मौजूद कुछ विमान भी डैमेज हुए होंगे।

उन्होंने यह भी कहा था कि सुक्कुर में ड्रोन हैंगर और भोलारी में एक स्पेशल विमान हैंगर को भी निशाना बनाया गया था। इन हमलों में कम से कम एक बड़ा विमान और कुछ F-16 के नुकसान का अनुमान है।

अमेरिकी कंपनी बनाती है F-16 फाइटर जेट

अमेरिका की टेक्निकल सपोर्ट टीमें (TSTs) पाकिस्तान में 24 घंटे तैनात रहती हैं और वहां के F-16 विमानों पर नजर रखती हैं। ये टीमें अमेरिका और पाकिस्तान के बीच हुए समझौतों के तहत काम करती हैं। लेकिन इस बार अमेरिका ने कोई साफ जवाब नहीं दिया।

यह 2019 से अलग है, जब बालाकोट हमले के बाद अमेरिका ने कहा था कि पाकिस्तान के सभी F-16 सुरक्षित हैं।

F-16 अमेरिका का मशहूर और शक्तिशाली फाइटर जेट है, जिसे 1970 के दशक में जनरल डायनेमिक्स ने बनाया था। अब इसे अमेरिकी डिफेंस कंपनी लॉकहीड मार्टिन बनाती है। पाकिस्तान समेत 25 से ज्यादा देश F-16 का इस्तेमाल करते हैं।

भारत ने 7 मई को रात डेढ़ बजे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकियों के 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी। सेना ने कहा था कि इस स्ट्राइक में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे। पाकिस्तान के सरकारी मीडिया के मुताबिक, भारत ने कोटली, बहावलपुर, मुरीदके, बाग और मुजफ्फराबाद में अटैक किया थे।

इसमें आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हेडक्वॉर्टर और जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर का ठिकाना भी शामिल था।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में अगस्त 2024 में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद मोहम्मद यूनुस ने लगातार भारत-विरोधी भावना का इजहार किया। इसका असर दोनों देशों के रिश्ते पर साफ…
 16 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका ने नाटो सैन्य गठबंधन के सहयोगियों को ईरान के खिलाफ युद्ध में साथ देने के लिए धमकाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि नाटो को…
 16 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ संघर्ष खत्म करने के लिए चीन की मध्यस्थता स्वीकार करने या बातचीत की मेज पर आने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान ने चीन…
 16 March 2026
तेल अवीव: इजरायल ने आने वाले दिनों ईरान में हमले तेज करने का ऐलान किया है। इजरायली सेना ने आने वाले तीन हफ्तों में ईरान में करीब एक हजार ठिकानों…
 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…