ओलिंपिक में आज ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेंगे अमन सहरावत

Updated on 09-08-2024 03:33 PM

पेरिस ओलिंपिक के एक ही दिन में 2 मेडल जीतने के बाद शुक्रवार यानी आज भारत की नजर ब्रॉन्ज मेडल पर होगी। अमन सहरावत 57kg कैटेगरी के ब्रॉन्ज मेडल मैच में प्यूरुटो रिको के डरलिन तुई क्रूज के खिलाफ उतरेंगे। आज भारतीय खिलाड़ी 3 इवेंट में हिस्सा लेंगे।

मेंस और विमेंस भारतीय टीम 4x400m रिले रेस में हिस्सा लेगी। जिसका फाइनल 11 अगस्त को खेला जाएगा। गोल्फ विमेंस इंडिविजुअल में अदिति अशोक और दीक्षा डागर एक्शन में होंगी।

आज भारत का मेडल इवेंट
रेसलिंग : अमन सहरावत मेंस 57kg का ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेंगे।

अमन का ब्रॉन्ज मेडल मैच क्रूज से
21 साल के अमन 9 अगस्त को रेसलिंग की 57 kg कैटेगरी के ब्रॉन्ज मेडल मैच में हिस्सा लेंगे। अमन प्यूरुटो रिको के रेसलर डरलिन तुई क्रूज के खिलाफ उतरेंगे। बाउट रात 9:45 पर खेला जाएगा। वे पेरिस ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाले इकलौते पुरुष पहलवान हैं।

अमन ने प्री-क्वार्टर फाइनल और क्वार्टर फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में मैसेडोनिया के व्लादिमीर इगोरोव को 10-0 से हराया। क्वार्टर फाइनल में अल्बेनिया के जेलिमखान अबाकारोव को 12-0 से हराकर से सेमीफाइनल में पहुंचे थे। हालांकि, सेमीफाइनल में जापान के हिगुची के खिलाफ 10-0 से हार गए।

13वें दिन की हाइलाइट्स-
एथलेटिक्स : नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीता।
हॉकी : स्पेन को 2-1 हराकर भारत ब्रॉन्ज मेडल जीता।
रेसलिंग : अमन सहरावत मेंस 57kg के सेमीफाइनल में हार गए, आज ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेंगे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
 18 March 2026
आईपीएल 2026 के रोमांचक आगाज में अब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। सभी 10 टीमों ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है लेकिन इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारत के मशहूर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी का मंगलवार को लखनऊ में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। राजनीति और खेल जगत की विभिन्न हस्तियों से सजी…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की इस वक्त वाइट बॉल क्रिकेट में पूरी तरह से डॉमिनेशन देखने को मिल रही है। भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी टी20 वर्ल्ड…
 18 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया है, जिससे 400 लोगों की मौत हो गई है जबकि 250 लोग चोटिल हैं। इस एयर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: अफ्रीकी फुटबॉल में बड़ा विवाद सामने आया है। कन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (सीएएफ) ने अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस 2026 के फाइनल का नतीजा पलटते हुए मोरक्को को चैंपियन घोषित…
 18 March 2026
भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा दुबई में मुश्किल दिन गुजारने के बाद वापस भारत लौट आई हैं। 39 साल की सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ दुबई में…