अमल झूठ बोल रहा... अवेज दरबार ने मलिक साहब की उड़ाईं धज्जियां, मालती चाहर के सच से हटाया पर्दा, सब उगल डाला

Updated on 04-11-2025 01:40 PM
अवेज दरबार ने 'बिग बॉस 19' में अमल मलिक पर आरोप लगाया कि वो मालती के साथ अपने रिश्ते के बारे में झूठ बोल रहे हैं और दावा किया कि वे शो से पहले से एक-दूसरे को जानते थे। बहस के दौरान, मालती ने अमल के पांच मिनट की छोटी सी मुलाकात के दावे को झूठ बताते हुए कहा कि अमल ने उन्हें चार गाने भी सुनाए थे। अवेज ने शहबाज और नीलम के रिएक्शन की भी आलोचना की और खूब खरी-खोटी सुनाई।

अवेज दरबार ने एक्स पर लिखा, 'अमल ने सिर्फ बातें ट्विस्ट नहीं की...उसने मेरे बारे में भी झूठ बोला है। मालती के केस में भी वो सबको गलत कहानी सुनाकर साफ-सुथरी एक्टिंग कर रहा है। वो दावा कर रहा है के मालती सिर्फ 5 मिनट मिली थी, जबके रियलिटी ये है के दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते हैं, फिर भी शो में कहात है 'मैं उसे नहीं जानता' ये ड्रामा बिल्कुल साफ है। अमल झूठ बोल रहा है और डबल गेम खेल रहा है और सच कहूं तो शहबाज और नीलम का रिएक्शन भी एकदम एक्सपोज हो गया चैप दिखते रहते हैं। प्योर एपिसोड में सबका डबल स्टैंडर्ड दिख गया। #बिगबॉस19।'

अमल और मालती का माजरा क्या

एपिसोड में, अमल और मालती के बीच बहस हो गई। तान्या को यह कहते हुए सुना गया, 'एक बार मिला है वो इससे, 5 मिनट बस।' मालती ने जवाब देते हुए कहा, 'भाई, 4 गाने सुनाएं उसने मुझे मिलकर, 5 मिनट?' बाद में मालती ने कहा, 'बोलूं मैं क्या पूरा? मेरे पापा तक को पता है कि हम कब मिले, क्या नहीं मिले, ठीक है? और तू कैमरे में कैसे झूठ बोल सकता है? मैं 2 मिनट में साबित कर सकती हूं, पता है?'


लोग अमल पर उठा रहे हैं सवाल

फैन्स उनके रिश्ते और इतने लंबे समय तक इसे छुपाने की वजह पर सवाल उठाने लगे। कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या दोनों पहले डेट कर चुके हैं, तो कुछ लोग इस बात पर भी सवाल उठा रहे हैं कि मालती अमल के स्वेटर क्यों पहनती थीं। उनकी इस बातचीत ने घरवालों को भी हैरान कर दिया।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…