बीआरटीएस कारिडोर हटाने के साथ सड़कों पर डामरीकरण का कार्य भी शुरू

Updated on 06-03-2024 01:21 PM
भोपाल पुराने शहर में रोशनपुरा से कमला पार्क, लालघाटी से कलेक्ट्रेट और हलालपुर से बैरागढ़ संत की कुटिया तक बीआरटीएस कारिडोर हट गया है। अब इन सड़कों का डामरीकरण किया जा रहा है। इधर नए शहर में एम्प्री से मिसरोद तक के बीआरटीएस हटाने का काम भी शुरू हो गया है। पहले फेज में एम्प्री से बीयू तक की लेन हटाई जा रही है। अगले दो महीनों में पूरे भोपाल से कारिडोर हटा दिया जाएगा।

साथ-साथ चल रहा काम

बता दें कि रोशनपुरा से कमला पार्क तक बीआरटीएस कारिडोर की लंबाई 1.42 किमी है। यह पूरा हटा लिया गया है। दो दिन पहले हटाए गए कारिडोर वाले हिस्से में डामरीकरण भी किया जा चुका है। अब यहां व्यवस्थित यातायात शुरु होगा। वहीं कलेक्ट्रेट से लालघाटी तक बीआरटीएस की लंबाई 1.73 किमी है। वर्तमान में वीआइपी रेस्ट हाऊस के सामने से कलेक्ट्रेट तक लेन की दोनों तरफ चादरें लगाकर काम हो रहा है। लोहे की ग्रिल पूरी हट चुकी है। वहीं सीमेंटेड निर्माण को ड्रिल कर हटाया जा रहा है। नर्मदापुरम रोड पर बीआरटीएस कारिडोर की लंबाई 6.7 किलो मीटर है। इसे तोडऩे के लिए नगर निगम ने सरमन इंडिया कंपनी को ठेका दिया है। सिंगल टेंडर होने की बजह से काम देरी से शुरू हुआ। मंगलवार को पहले फेज में एम्प्री से बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के सामने वाले हिस्से को हटाया गया। इस बीआरटीएस लेन को तीन फेज में हटाने की योजना है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
 01 May 2026
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
 01 May 2026
भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे…
 01 May 2026
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
 01 May 2026
 भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
 01 May 2026
भोपाल। प्रदेश के उत्तर और उत्तर पूर्वी इलाकों से गुजर रही द्रोणी के कारण गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। ग्वालियर, चंबल व रीवा संभाग के अलावा बुंदेलखंड के कुछ…
 01 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में वर्ष 2025 में जिला पुलिस बल के लिए 6800 पदों पर भर्ती में 2070 पदों पर महिलाओं का चयन हुआ है। अब इन्हें नियुक्ति पत्र दिए…
 01 May 2026
भोपाल। हथियार तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का भोपाल क्राइम ब्रांच ने राजफाश किया है। पुलिस ने बड़वानी के सिकलीगर से भोपाल के गन बाजार तक अवैध देसी पिस्टलों और कट्टों की…