भारत के साथ कतर भी ओलिंपिक-2036 के लिए दावेदार:कहा- खेल ढांचा पहले से तैयार

Updated on 24-07-2025 01:36 PM

ओलिंपिक-2036 की मेजबानी के लिए अब कतर भी दावेदारी पेश करेगा। कतर ने इसकी घोषणा की है। कतर ने 2022 में पुरुष फुटबॉल वर्ल्ड कप और 2019 में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी की थी और वह 2030 में एशियाई खेलों की भी मेजबानी करेगा।

कतर ओलिंपिक समिति ने मंगलवार को कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (IOC) के साथ निरंतर चर्चा में हिस्सा ले रही है। कतर ओलिंपिक समिति के अध्यक्ष शेख जुआन बिन हमद अल थानी ने कहा कि हमारे पास ओलिंपिक की मेजबानी के लिए 95% खेल ढांचा पहले से तैयार है और हमारे पास 100% सुविधाएं सुनिश्चित करने की राष्ट्रीय योजना है।

भारत ने कुछ दिन पहले IOC के सामने अपनी दावेदारी पेश की थी

भारत ने 2036 ओलिंपिक गेम्स की मेजबानी के लिए अहमदाबाद का नाम इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) के सामने पेश किया है। इस महीने के शुरुआत में 1 जुलाई को स्विट्जरलैंड के लुजॉन में हुई बैठक में केंद्रीय खेल मंत्रालय, गुजरात सरकार और IOA अध्यक्ष पीटी उषा समेत भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने IOC के सामने अपनी बात रखी थी।

पिछले साल दावेदारी पेश की थी

पिछले साल एक अक्टूबर को भारत सरकार ने लेटर ऑफ इंटेंट के जरिए IOC से गेम्स का आयोजन कराने की इच्छा जाहिर की थी। अहमदाबाद को क्यों चुना गया? भारत की तरफ से ओलिंपिक में पहली बार आधिकारिक रूप से किसी शहर का नाम दिया गया है। भारत की ओलिंपिक कमेंटी ने कहा, अहमदाबाद में ओलिंपिक आयोजित करने से 60 करोड़ युवा भारतीयों को पहली बार देश में ओलिंपिक देखने का मौका मिलेगा। साथ ही भारत ने 'वसुधैव कुटुम्बकम' का संदेश देते हुए ओलिंपिक को दुनियाभर के लोगों के लिए एक परिवार जैसा अनुभव बनाया जाएगा।

कतर और भारत के अलावा और कई देश करेंगे दावेदारी 

कतर और भारत के अलावा तुर्की, इंडोनेशिया, सउदी अरब और चिली भी 2036 ओलिंपिक की मेजबानी के लिए दावेदार हैं।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
 18 March 2026
आईपीएल 2026 के रोमांचक आगाज में अब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। सभी 10 टीमों ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है लेकिन इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारत के मशहूर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी का मंगलवार को लखनऊ में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। राजनीति और खेल जगत की विभिन्न हस्तियों से सजी…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की इस वक्त वाइट बॉल क्रिकेट में पूरी तरह से डॉमिनेशन देखने को मिल रही है। भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी टी20 वर्ल्ड…
 18 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया है, जिससे 400 लोगों की मौत हो गई है जबकि 250 लोग चोटिल हैं। इस एयर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: अफ्रीकी फुटबॉल में बड़ा विवाद सामने आया है। कन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (सीएएफ) ने अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस 2026 के फाइनल का नतीजा पलटते हुए मोरक्को को चैंपियन घोषित…
 18 March 2026
भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा दुबई में मुश्किल दिन गुजारने के बाद वापस भारत लौट आई हैं। 39 साल की सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ दुबई में…