तीसरे रेंडमाइजेशन में मतदान दलों का आबंटन व माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति

Updated on 24-04-2024 06:32 PM
महासमुंद । लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत संसदीय लोकसभा क्षेत्र 9 महासमुंद के लिए बूथवार मतदान दलों के आबंटन के लिए एवं माइक्रो ऑब्जर्वर के प्रतिनियुक्ति को लेकर सामान्य प्रेक्षक अनिल अग्रवाल की अध्यक्षता में एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक की मौजूदगी में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में तृतीय रेंडमाइजेशन का कार्य किया गया।

जिसमें लोकसभा क्षेत्र 09 अंतर्गत महासमुंद, गरियाबंद एवं धमतरी के आठों विधानसभा क्षेत्र 39-सरायपाली, 40-बसना, 41-खल्लारी, 42-महासमुंद, 54-राजिम, 55-बिंद्रानवागढ़, 57-कुरूद एवं 58-धमतरी के कुल 2147 मतदान केन्द्रों के लिए कुल मतदान दलों को कम्यूटरीकृत प्रणाली से बूथवार आबंटित किया गया। इसी तरह सभी केन्द्रों में माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति रेंडमाइजेशन के जरिए किया गया।

इस अवसर पर सामान्य प्रेक्षक अग्रवाल ने कहा कि मतदान दलों को सामग्री वितरण के लिए मॉक ड्रिल में सभी जरूरी चीजों का पूर्वाभ्यास कर लेवें। वितरण से लेकर मतदान केन्द्र तक पहुंचने और मतदान दल की वापसी तक के लिए रूट मैप के अनुसार तैयारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मतदान दिवस निर्वाचन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण दिवस है। मतदान दल रवानगी, मतदान दल की पहुंच एक दिन पूर्व शाम 5 बजे तक किसी भी स्थिति में पूर्ण हो जाए। मतदान दिवस के दौरान सुबह 5 बजे मतदान दल मतदान कक्ष में पहुंचकर आवश्यक व्यवस्था अनुसार मॉक पोल प्रारम्भ कर देवें।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने कहा कि सभी बसों में जीपीएस ट्रैकर लगाए गए है, इससे मतदान दल रवानगी की स्थिति का पता चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर अधिकारी और माइक्रो ऑब्जर्वर निरंतर रिपोर्ट देते रहे। उन्होंने किसी भी निर्मित स्थिति के लिए तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने बताया कि मतदान दिवस के दिन आधा मतदान केन्द्रों का वेबकास्टिंग के माध्यम से निगरानी की जाएगी। इसके लिए कर्मचारी-अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने मॉक पोल, पोलिंग प्रारम्भ, पोलिंग समाप्त आदि की जानकारी निर्धारित समय पर देने के निर्देश भी दिए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी निर्भय साहू, अपर कलेक्टर रवि साहू, महासमुंद, गरियाबंद एवं धमतरी के सहायक रिटर्निंग अधिकारी मौजूद थे।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…