दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 से सभी उड़ानें कैंसल, हवाई अड्डे निकलने से पहले जान लीजिए स्टेटस
Updated on
28-06-2024 03:14 PM
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आज सुबह से हो रही भारी बारिश हो रही है। इससे शहर में आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस बीच दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 से सभी उड़ानें कैंसल कर दी गई हैं। दिल्ली एयरपोर्ट को मैनेज करने वाली कंपनी जीएमआर का कहना है कि भारी बारिश के कारण एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 के ओल्ड डिपार्चर फोरकोर्ट की कैनोपी का एक हिस्सा टूट गया है। यह हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ। इससे कुछ लोग घायल हुए हैं। इस घटना के कारण टर्मिनल 1 से सभी उड़ानें अस्थाई रूप से रद्द कर दी गई हैं। सुरक्षा उपाय के तौर पर सभी चेक-इन काउंटर्स बंद कर दिए गए हैं। DIAL के प्रवक्ता ने एक बयान में यह जानकारी दी है। साथ ही दिल्ली एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन से आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 के लिए शटल सर्विस भी सस्पेंड कर दी गई है।