आलिया ने मनाया अपना 31वां जन्मदिन रणबीर कपूर ने मुंबई के ताज में रखी पार्टी

Updated on 15-03-2024 12:47 PM

बीती रात रणबीर कपूर ने वाइफ आलिया भट्ट के जन्मदिन के मौके पर एक पार्टी रखी। ये पार्टी मुंबई के ताज होटल में हुई। इस मौके पर रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर के साथ दिखे। वहीं आलिया की मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भी नजर आए।

रणबीर ने आलिया के परिवार के सदस्यों को ग्रीट किया
होटल से निकलते वक्त रणबीर, आलिया की मां से गले मिलते दिखे। रणबीर ने अपनी साली साहिबा यानी कि शाहीन भट्ट को भी गले लगाकर, माथे पर किस करके ग्रीट किया। आलिया इस पार्टी में गोल्डन ऑफ शोल्डर टॉप और ब्लू पैंट पहने नजर आईं। वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

ईशा अंबानी भी पार्टी में दिखीं

आलिया की बर्थडे पार्टी के मौके पर ईशा अंबानी अपने पति आनंद पीरामल के साथ दिखीं। वहीं अंबानी परिवार से आकाश अंबानी वाइफ श्लोक मेहता संग नजर आए।

आलिया भट्ट के आने वाले प्रोजेक्ट्स
आलिया जल्द ही 'जिगरा' में नजर आएंगी। 'जिगरा' को वासन बाला बना रहें हैं। उन्होंने इससे पहले 'मर्द को दर्द नहीं होता' और 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' जैसी फिल्में बनाई हैं। फिल्म में आलिया के किरदार का कोई रोमांटिक एंगल नहीं है। इसके बजाय वो अपने भाई की रक्षा करती नजर आएंगी। इसमें आलिया के भाई के रोल में वेदांग रैना होंगे।

बहरहाल, ट्रेड एक्सपर्ट्स ने फिल्म 'जिगरा' पर कई रोचक जानकारियां शेयर की हैं। जानिए उनके बारे में..

  • 'जिगरा' में आलिया भट्ट प्योर एक्शन अवतार में हैं।
  • आलिया इस फिल्म के लिए हर एक दिन की शूटिंग से पहले दो दिन की एक्शन ट्रेनिंग लेती हैं।
  • फिल्म इस साल 27 सितंबर को रिलीज होगी।
  • 'जिगरा' में आलिया के पास भी वैसी ही गर्ल गैंग है, जैसी 'जवान' में शाहरुख खान के किरदार की थी।

इसके अलावा आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में भी दिखाई देंगी।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…