अक्षय खन्ना की FA9LA के सिंगर फ्लिपराची आ रहे हैं भारत, करेंगे LIVE शोज, जानिए कब-कहां

Updated on 12-01-2026 12:50 PM
रणवीर सिंह की 'धुरंधर' फिल्म का गाना FA9LA काफी पॉपुलर हुआ। खासतौर पर से अक्षय खन्ना के डांसिंग स्टाइल के कारण, जिसे उन्होंने खुद कोरियोग्राफ किया था। तकरीबन अपने मन से किया था। खैर। इस गाने के सिंगर का नाम फ्लिपराची है। वो बहरीन के रैपर हैं। गुड न्यूज ये है कि वो भारत आ रहे हैं। अब उन्हें लाइव सुनने का मौका मिलेगा। उनके कॉन्सर्ट कब और कहां हैं, आइये जानते हैं।

रैपर फ्लिपराची का इंडिया टूर ऑफिशियली शुरू हो चुका है। इसमें सबसे पहले नंबर पर बेंग्लुरु है। 'धुरंधर' फिल्म में धूम मचाने के बाद वो पहली बार भारत में लाइव परफॉर्म करने जा रहे हैं। उनका पहला शो 14 मार्च 2026 को होगा।

खूब वायरल हुआ गाना

अक्षय खन्ना ने 'धुरंधर' में रहमान डकैत का दमदार किरदार निभाया है। जब वो FA9LA गाने पर थिरके तो हर तरफ ट्रेंड बन गया। हर कोई इस गाने पर और उनके डांस स्टाइल पर रील बनाता नजर आया। खुद फ्लिपराची ने कहा कि इस गाने के वायरल होने के बाद उनकी जिंदगी 360 डिग्री बदल गई है।

दूसरे शहरों का भी होगा ऐलान

फ्लिपराची ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने भारत के टूर का ऐलान किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'भारत में पहले शो की तारीख घोषित! हम 14 मार्च को बेंगलुरु में @un40fam में परफॉर्म करने के लिए बेहद उत्साहित हैं! जल्द ही और तारीखें जोड़ी जाएंगी। हमें किस शहर में परफॉर्म करना चाहिए? कमेंट में अपने शहर का नाम बताएं!'

'धुरंधर' फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। कास्ट में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन सहित कई जाने-माने चेहरे हैं। फिल्म ने भारत में 805.65 करोड़ का कलेक्शन किया है। वर्ल्डवाइड इसने 1250 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…