'धुरंधर' में 26/11 वाले सीन के बाद बुरी तरह रोए थे अक्षय खन्ना- अर्जुन रामपाल, आर.माधवन ने बताया हाल

Updated on 21-02-2026 12:54 PM
आदित्य धर की 'धुरंधर' ने सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई ही नहीं, बल्कि लोगों पर भी काफी गहरा असर छोड़ा है। खासकर, 26/11 के आतंकी हमले वाले सीन ने, जिसे फिल्म में रीक्रिएट किया गया। उस सीन में 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल के किरदार हमले का जश्न मनाते नजर आते हैं। पर असल में जब वह सीन शूट किया गया, तो उसके बाद अक्षय और अर्जुन रामपाल फूट-फूटकर रोए थे। उनके आंसू थम ही नहीं रहे थे। इसका खुलासा एक्टर आर. माधवन ने अब एक इंटरव्यू में किया है।

'धुरंधर' के लिए कई असली घटनाओं से प्रेरणा, IB चीफ बने थे आर. माधवन

आर. माधवन ने 'धुरंधर' में इंटेलिजेंस ब्यूरो के चीफ अजय सान्याल का किरदार निभाया था, जिसे देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से इंस्पायर्ड माना गया। 'धुरंधर' के लिए कई सच्ची घटनाओं से प्रेरणा ली गई, जिनमें से एक घटना 26/11 के आतंकी हमले की भी थी। टीम ने जब उस आतंकी हमले को सेट पर रीक्रिएट किया, तो एक्टर्स को 2008 में हुए उस आतंकी हमले के पलों को एक बार फिर से जीना पड़ा था, और यही चीज उन्हें बुरी तरह प्रभावित कर गई।

26/11 का सीन, कैमरा बंद, रोए अक्षय खन्ना-अर्जुन रामपाल

आर. माधवन ने यूट्यूबर सोनिया शिनॉय को दिए इंटरव्यू में बताया कि 26/11 के हमले के सीन शूट के दौरान 'धुरंधर' के सेट पर कैसा माहौल था और जब कैमरे बंद हुए, आदित्य धर ने 'कट' बोला तो क्या हुआ था। 'धुरंधर' में जहां अक्षय ने रहमान डकैत का किरदार निभाया, तो वहीं अर्जुन रामपाल ISI मेजर इकबाल का किरदार निभाया। ये दोनों ही किरदार पाकिस्तानी थे। फिल्म में 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के जश्न का सीन शूट करने के बाद जैसे ही आदित्य धर ने कट बोला, दोनों एक्टर्स रोने लगे।

आर. माधवन ने बताया क्या हुआ था

आर. माधवन बोले, 'वो सीन खत्म होने के बाद दोनों (अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल) पूरी तरह से टूट गए। वो फूट-फूटकर रोए। यह उनके लिए सिर्फ एक्टिंग नहीं थी। उन्होंने उन दिनों को फिर से जिया है। उन्होंने ऐसी वास्तविक घटनाएं देखी हैं। इससे उनकी पुरानी यादें ताजा हो गईं। उसके बाद सेट पर खामोशी छा गई थी।'

'धुरंधर' में दिखाई गई थी आतंकियों की असली बातचीत और ऑडियो

मालूम हो कि 'धुरंधर' में 26/11 हमले वाले सीन के बाद एक और सीन दिखाया गया था, जिसमें पूरी स्क्रीन लाल हो जाती है और 26/11 के आतंकवादियों की उनके हैंडलर्स के साथ बातचीत का ऑडियो सुनाया जाता है। बैकग्राउंड में जो आतंकवादियों की आवाज सुनाई देती है, वह रोंगटे खड़े कर जाती है। ऑडियो में साफ सुनाई दे रहा था कि हैंडलर किस तरह से आतंकवादियों से कह रहा था कि वो किसी को भी न छोड़े और महिलाओं-बच्चों तक को मार दें। उस सीन से दर्शकों तक की रूह कांप उठी थी।

'धुरंधर' की कास्ट, अब दूसरा पार्ट 19 मार्च को

'धुरंधर' 5 दिसंबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी, और इसने कमाई के कई रिकॉर्ड बनाए। फिल्म में अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल के अलावा रणवीर सिंह, संजय दत्त, सारा अर्जुन, गौरव गेरा, सौम्या टंडन और राकेश बेदी भी थे। अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट 'धुरंधर:द रिवेंज' 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज होगा, जिसका बेसब्री से इंतजार है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…