शाहजहां शेख का करीबी अजीत गिरफ्तार:शाहजहां के भाई पर भी जमीन हड़पने का केस; संदेशखाली में TMC नेता की हत्या

Updated on 27-02-2024 12:43 PM

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में पुलिस ने शाहजहां शेख के करीबी TMC नेता अजीत मैती को गिरफ्तार किया है। उस पर जमीन हड़पने के आरोप हैं। 23 फरवरी को भीड़ ने अजीत के घर हमला कर दिया था और उसे चप्पलों से पीटा था।

उधर, बारासात की गुमाह-1 पंचायत के उप प्रमुख बिजॉय दास की सोमवार को हत्या कर दी गई। बिजॉय घर के बाहर घूम रहे थे, तब उन्हें गोली मारी गई।

वहीं, संदेशखाली के बेड़मजूर में हालदार आड़ी के गोदाम में भीड़ ने आग लगा दी, जबकि शंकर सरदार के घर में तोड़-फोड़ की। उधर, पुलिस ने शाहजहां के भाई सिराजुद्दीन के खिलाफ जमीन हड़पने का केस दर्ज कर लिया है।

दरअसल, संदेशखाली में महिलाओं ने TMC नेता शाहजहां शेख पर यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के गंभीर आरोप लगाए थे। महिलाओं का कहना है कि शाहजहां शेख जिसे चाहे उसे अपनी हवस का शिकार बनाता था। शाहजहां शेख राशन घोटाला मामले में ED के रेड के बाद से फरार है।

हाईकोर्ट ने बंगाल सरकार को फटकारा, कहा- शाहजहां को गिरफ्तार करो
​​​​​संदेशखाली में हुए यौन उत्पीड़न के मामलों का मुख्य आरोपी तृणमूल नेता शाहजहां शेख 5 जनवरी से फरार है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर लीपापोती कर रही राज्य सरकार को कोलकाता हाईकोर्ट ने सोमवार को फिर फटकार लगाई। चीफ जस्टिस टीएस शिवज्ञानम ने आदेश दिया कि पुलिस हर हाल में अगली सुनवाई में शाहजहां को कोर्ट में पेश करे। उसकी गिरफ्तारी पर कोई स्टे नहीं है।

कोर्ट ने हैरानी जताई कि संदेशखाली में अत्याचार की घटनाओं की सूचना 4 साल पहले पुलिस को दी गई थी। यौन उत्पीड़न समेत 42 मामले हैं, लेकिन उनमें चार्जशीट दायर करने में चार साल लगा दिए गए। कोर्ट ने आदेश दिया कि 4 मार्च की सुनवाई में CBI, ED, शाहजहां शेख, पुलिस अधीक्षक और बंगाल सरकार के प्रतिनिधि कोर्ट में मौजूद रहें।

TMC बोली- 7 दिन में अरेस्ट कर लेंगे
हाईकोर्ट की फटकार के बाद तृणमूल प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि पुलिस 7 दिन में शाहजहां शेख को गिरफ्तार कर लेगी। साथ ही पुलिस ने संदेशखाली थाने में शाहजहां के खिलाफ नए सिरे से FIR दर्ज की। उस पर तीन मामले दर्ज हैं।

स्मृति ईरानी ने कहा- राहुल गांधी ने इस मामले में अब तक कुछ नहीं कहा
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि संदेशखाली में जो हुआ वह किसी भी भारतीय की समझ से परे है। राहुल गांधी पर किए अपने कमेंट में स्मृति ने कहा- कांग्रेस के लोग संदेशखाली जाकर बात करना चाहते हैं, लेकिन शहजादा जो अभी भी राजनीति के चक्रव्यूह में खोए हुए हैं, उन्होंने इस मामले पर एक शब्द भी नहीं कहा है। क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि जिन महिलाओं ने सालों तक ममता का समर्थन किया, आज उन्हें घरों से किडनैप कर उनका रेप किया जा रहा है।

भाजपा फिर हाईकोर्ट गई, संदेशखाली जाने की इजाजत मांगी
भारतीय जनता पार्टी संदेशखाली जाने के लिए एक बार फिर कलकत्ता हाईकोर्ट गई है। भाजपा नेताओं को बंगाल पुलिस ने संदेशखाली जाने की इजाजत नहीं दी थी। स्वतंत्र फैक्ट फाइंडिंग टीम रविवार को संदेशखाली का दौरा करने गई थी, लेकिन टीम के सदस्यों को पुलिस ने रोक दिया। विवाद बढ़ा तो छह लोगों को हिरासत में ले लिया गया।

शाहजहां कैसे मजदूर से माफिया बना
आरोपी शाहजहां संदेशखाली में कहां से आया, ये कोई नहीं जानता। 2000-2001 में वो मत्स्य केंद्र में मजदूर था। सब्जी भी बेची। फिर ईंट-भट‌्ठे पर काम करने लगा। यहीं उसने मजदूरों की यूनियन बनाई। फिर CPM से जुड़ा।

सिंगूर और नंदीग्राम आंदोलन में वामदलों की जमीन खिसकी तो 2012 में वो तृणमूल के तत्कालीन महासचिव मुकुल रॉय और उत्तर 24 परगना जिले के ताकतवर नेता ज्योतिप्रिय मलिक के सहारे पार्टी से जुड़ गया। जिस राशन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय शाहजहां को खोज रहा है, उसी केस में मलिक जेल में हैं। गांव वालों ने बताया कि शाहजहां के पास सैकड़ों मछली पालन केंद्र, ईंट भट्‌ठे, सैकड़ों एकड़ जमीन हैं। वो 2 से 4 हजार करोड़ की संपत्ति का मालिक है।

संदेशखाली में TMC नेता शेख शाहजहां और उसके दो साथियों शिबू हाजरा और उत्तम सरदार पर आरोप है कि वे महिलाओं का गैंगरेप कर रहे थे। इस केस में शिबू हाजरा और उत्तम सरदार समेत 18 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शाहजहां अब तक फरार है।

शाहजहां शेख TMC का डिस्ट्रिक्ट लेवल का नेता है। राशन घोटाले में ED ने 5 जनवरी को उसके घर पर रेड की थी। तब शाहजहां के 200 से ज्यादा सपोर्टर्स ने टीम पर अटैक कर दिया। अफसरों को जान बचाकर भागना पड़ा। तभी से शाहजहां शेख फरार है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
 05 March 2026
नई दिल्ली, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुई जंग के कारण मिडिल ईस्ट के देशों में भारत के लिए उड़ान सेवा प्रभावित हुई…
 05 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का गुरुवार को आखिरी दिन है। बिहार में भाजपा के दो प्रत्याशी पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन और शिवेश कुमार का आज…
 03 March 2026
श्रीनगर : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े गोप्रो हीरो 12 ब्लैक कैमरे का पता लगाने के लिए चीन से मदद मांगी…
 03 March 2026
जयपुर: राजस्थान पुलिस ने प्रदेश को भयमुक्त बनाने और संगठित अपराध की कमर तोड़ने के लिए रविवार तड़के एक विशाल घेराबंदी की। इस बड़े ऑपरेशन के तहत 19 जिलों में एक…
 03 March 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एसआईआर के बाद इलेक्टोरल लिस्ट पर हंगामा मचा है। 28 फरवरी को प्रकाशित फाइनल इलेक्टोरल लिस्ट में कई परिवारों को दो हिस्सों में बांट दिया गया है।…