गटर में रातें गुजार फिल्मों में आए थे अजीत, इनसिक्योर हो गए थे बॉलीवुड के हीरो, 'नया दौर' के बाद नहीं मिला काम

Updated on 02-03-2024 01:09 PM
'मोना डार्लिंग' कहने वाले बॉलीवुड के विलन अजीत अब हमारे बीच नहीं हैं। उनको 1960 और 1970 के दशक के सबसे मशहूर खलनायकों में से एक के रूप में याद किया जाता है। लेकिन जब उन्होंने अपना करियर शुरू किया, तो वह कई सहायक भूमिकाओं में दिखाई दिए थे। उनकी सबसे चर्चित भूमिका दिलीप कुमार और वैजयंतीमाला की फिल्म 'नया दौर' में थी, जहां उन्होंने सपोर्टिंग रोल निभाया और उसी के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार जीता। अब उनके बेटे शहजाद खान ने उनके बारे में एक इंटरव्यू में कुछ खुलासे किए हैं। दिग्गज एक्टर के संघर्ष के दिनों को याद किया है। बताया कि उनके पिता को अपने पूरे करियर के दौरान कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में शहजाद ने कहा कि फिल्म 'नया दौर' के बाद उनके पिता अजीत खान ने अपने करियर में गिरावट देखी क्योंकि उन्हें 4-5 साल तक कोई काम नहीं मिला। 'नया दौर के बाद उनका बुरा समय शुरू हुआ। उनके पास 4-5 साल तक कोई काम नहीं था।' जब उनसे इसके पीछे का कारण पूछा गया तो शहजाद ने बताया की लीड एक्टर्स 'इनसिक्यो' थे और उन्हें लगा कि अजीत उनकी लाइमलाइट चुरा लेंगे।

गटर में सोते थे अजीत खान

उन्होंने कहा, 'हीरोज इस बात को लेकर इनसिक्योर थे कि अगर वह अजीत के साथ काम करेंगे तो पापा अवॉर्ड ले लेंगे और उन हीरोज को पहचान नहीं मिलेगी।' उन्होंने पिता के मुंबई में संघर्ष के दिनों को याद किया। बताया कि अजीत को कई दिनों तक गटर में सोना पड़ा था। 'उन्होंने मुझे मोहम्मद अली रोड के पास एक गटर दिखाया था और कहा था कि जब वह हैदराबाद से मुंबई आएं थे तो उन्हें गटर में सोना पड़ा था।'


अजीत ने बेच दी थीं पैसों के लिए किताबें

शहजाद ने कहा कि उनके पिता ने वास्तव में अपनी कॉलेज की किताबें बेच दीं थीं, जिससे वह मुंबई आने के लिए कुछ पैसे इकट्ठा कर सकें। 1998 में अजीत का निधन हो गया था और उसके कुछ साल बाद मां सारा को भी कैंसर हो गया। शहजाद ने बताया कि उनके भाइयों ने खर्चा उठाने से भी साफ इनकार कर दिया था, जबकि वो आर्थिक रूप से अच्छा कर रहे थे।

शहजाद के भाइयों ने नहीं कराया था मां का इलाज

उन्होंने बताया कि उनके पिता अपने पीछे जो पैसे छोड़ गए थे, वह सब उनके रिश्तेदारों और उनके भाई ने ले लिए थे। जिसके कारण उनके लिए अपनी मां का इलाज कराना मुश्किल हो गया था। 'जब मेरी माँ का निधन हुआ तो मेरे भाई ने 5000 रुपये के अस्पताल के बिल का भरने से मना कर दिया था। उनके पास अच्छी-खासी प्रॉपर्टी थी। बावजूद इसके उन्होंने मां की जूलरी भी ले ली और अस्पताल की फीस भी नहीं जमा की।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…