अजिंक्य रहाणे का ईडन में कोहराम, नवदीप सैनी की गेंद पर जड़ा गगनचुंबी छक्का, 20 गेंदों में ठोक डाली फिफ्टी

Updated on 24-03-2026 01:13 PM
नई दिल्ली: कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल 2026 से पहले ईडन गार्डन्स में अपनी शानदार फॉर्म का ट्रेलर दिखा दिया है। एक प्रैक्टिस मैच के दौरान रहाणे ने तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की गेंद पर जो गगनचुंबी छक्का जड़ा, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।

रहाणे का विंटेज अवतार, 20 गेंदों में फिफ्टी

प्रैक्टिस मैच में फिन एलन के साथ ओपनिंग करने उतरे रहाणे ने महज 20 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रहाणे ने नवदीप सैनी की लेग स्टंप पर आई गेंद को फ्लिक करते हुए डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से एक विशाल छक्का जड़ा। पिछले सीजन में नंबर 3 पर खेलते हुए रहाणे केकेआर के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे और इस बार वे ओपनिंग में हाथ आजमाते दिख रहे हैं।

बदली हुई KKR और रहाणे की जिम्मेदारी

केकेआर इस साल एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है। अभिषेक नायर नए हेड कोच बने हैं, जबकि आंद्रे रसेल और वेंकटेश अय्यर जैसे पुराने दिग्गज अब टीम का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में रहाणे पर न केवल कप्तानी का दबाव है, बल्कि टॉप-ऑर्डर में रन बनाने की मुख्य जिम्मेदारी भी उन्हीं के कंधों पर है। 2025 में टीम के 8वें स्थान पर रहने के बाद कप्तानी को लेकर सवाल उठे थे, लेकिन फ्रैंचाइजी ने उन पर भरोसा बरकरार रखा है।

कप्तानी को लेकर क्या बोले रहाणे

अपनी कप्तानी और रोल पर बात करते हुए रहाणे ने कहा, 'मैं पिछले साल से टीम का नेतृत्व कर रहा हूं और इस जिम्मेदारी के लिए फ्रैंचाइजी का आभारी हूं। मेरा माइंडसेट हमेशा से चुनौतियों को सकारात्मक रूप से लेने का रहा है। चाहे मुश्किल समय हो, मैं एक खिलाड़ी और कप्तान के तौर पर अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं।'
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 के 32वें मुकाबले में बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ होने वाली है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारत रत्न…
 22 April 2026
हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार शतीय पारी खेली। 68 गेंदों में 10 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 135 रन रन…
 22 April 2026
मुंबई: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस से है। दोनों टीमों की टक्कर गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में होनी है। मुंबई के तेज गेंदबाज दीपक चाहर…
 22 April 2026
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा आईपीएल 2026 गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं। रबाडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा…
 20 April 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस (जीटी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 30वां मुकाबला आज यानी 20 अप्रैल को खेला जाना है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम…
 20 April 2026
चेन्नई: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 की राहें लगातार कठिन होती जा रही हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित करने वाले 18 साल के…
 20 April 2026
कोलकाता: ईडन गार्डन्स में रविवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को चौंका दिया। जहां क्रिकेट…
 20 April 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अब टी20 क्रिकेट के लिए 30-35 खिलाड़ियों का एक विशाल पूल तैयार कर रहा है। इसके पीछे मुख्य कारण इस साल के अंत में होने…