पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच एयरफोर्स डील? खुफिया लीक में चौंकाने वाला खुलासा, जानें भारत के लिए क्यों खतरे की घंटी

Updated on 02-08-2025 12:32 PM
ढाका: भारतीय खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्तानी वायु सेना (PAF) और बांग्लादेश की एयर फोर्स (BAF) के बीच हुई गुप्त बातचीत का खुलासा किया है। एक उच्च-स्तरीय खुफिया लीक से इस्लामाबाद और ढाका के बीच तेजी से विकसित हो रही सैन्य साझेदारी का पता चलता है। न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार, यह सैन्य बातचीत 15 से 19 अप्रैल के बीच हुई थी। पाकिस्तानी वायु सेना प्रमुख और बांग्लादेश सशस्त्र बलों के शीर्ष अधिकारियों के बीच इंटरसेप्ट की गई बातचीत से ऐसा लगता है कि दोनों देश एयरक्राफ्ट डील पर चर्चा कर रहे हैं।

लीक से पता चलता है कि इन चर्चाओं में मुख्य ध्यान मॉड्यूलर और मानव रहित मिशन प्रशिक्षकों (MUMT-UMT) के संयुक्त विकास पर था। अधिकारियों का मानना है कि चीन की मदद से अपनी ड्रोन क्षमताओं को निखारने के बाद पाकिस्तान अब ढाका को अपनी संचालन संबंधी जानकारी ट्रांसफर कर रहा है।
इन सबके बीच गंभीर चिंता की बात यह है कि एक सामरिक एयर डेटा लिंक सिस्टम को एकीकृत करने के लिए सहयोगात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। इससे दूसरे देशों की सेनाओं के साथ मिलकर काम करने बांग्लादेश एयर फोर्स की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जो इसकी स्ट्राइक कोऑर्डिनेशन क्षमता को बढ़ा सकती है। भारत की पूर्वी वायु कमान के लिए यह गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।

इस्लामाबाद-ढाका में अंतरिक्ष सहयोग

भारत के अलग-अलग छोर पर स्थित पड़ोसियों के बीच अंतरिक्ष सहयोग का भी पता चलता है, जो शुरुआती चरण की टोही और उपग्रह-आधारित ISR क्षमताओं की ओर इशारा करता है। इसमें चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) जैसे तीसरे पक्ष की भागीदारी से इनकार नहीं किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त दोनों वायु सेनाएं फ्लाइट SRNL आधारित ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) और वर्चुअल रियलिटी (VR) सिस्टम की तलाश कर रही हैं, जिनका उद्देश्य रियल टाइम युद्ध वातावरण का अनुकरण करना है।
ड्रोन और साइबर सिक्योरिटी सिस्टम पर चर्चा
रक्षा रणनीतिकारों ने ढाका और इस्लामाबाद के बीच संयुक्त ड्रोन-रोधी तकनीकों और साइबर सिक्योरिटी सिस्टम पर बातचीत की पुष्टि की है। ऐसा माना जाता है कि पाकिस्तान ने ढाका को मैलवेयर-रोधी प्रोटोकॉल और आक्रामस साइबर ट्रेनिंग मॉड्यूल की पेशकश की है।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…