AICC ने सिंहदेव को मेनिफेस्टो कोऑर्डिनेशन कमेटी के प्रभारी बनाया

Updated on 05-09-2024 04:33 PM
रायपुर । छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए मेनिफेस्टो कोऑर्डिनेशन कमेटी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इन राज्यों के चुनावों में कांग्रेस के घोषणा पत्र के समन्वय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सिंहदेव को सौंपी गई है।

सिंहदेव की इस नियुक्ति के पीछे उनका पिछला अनुभव और सफलता का ट्रैक रिकॉर्ड है। 2018 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र के निर्माण में उनकी भूमिका ने महत्वपूर्ण योगदान दिया था, जिससे 15 साल तक सत्ता में रही भाजपा को केवल 15 सीटों पर सिमटना पड़ा। इस सफलता के बाद, कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए भी उन्हें राष्ट्रीय घोषणा पत्र समिति का संयोजक नियुक्त किया था।

सिंहदेव के साथ, अमिताभ दुबे को भी मेनिफेस्टो कमेटी का कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। साल 2018 में सिंहदेव ने नेता प्रतिपक्ष और घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष के रूप में प्रदेश का व्यापक दौरा कर विभिन्न वर्गों से सुझाव एकत्र किए थे। उनके द्वारा तैयार किए गए घोषणा पत्र में किसानों की कर्ज माफी, बिजली बिल हाफ, और धान का समर्थन मूल्य 2500 रुपये जैसी योजनाएं शामिल थीं, जो कांग्रेस की बड़ी जीत का आधार बनीं।


इस बार हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर 18 सितंबर से 1 अक्टूबर तक तीन चरणों में वोटिंग होगी, जबकि हरियाणा की सभी 90 सीटों पर 1 अक्टूबर को पहले चरण में मतदान होगा। दोनों राज्यों के नतीजे 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में यह धारा 370 हटने के बाद का पहला विधानसभा चुनाव होगा, जो काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…