अहान पांडे की 'सैयारा' ने 22 दिनों में वो कर दिखाया, जो 'छावा' 76 दिनों में भी न कर पाई

Updated on 09-08-2025 02:22 PM
अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर 'सैयारा' ने रिलीज होते ही जबरदस्त धूम मचाई और बॉक्स ऑफिस पर एक-एक कर कई रेकॉर्ड्स तोड़ डाले। अब 22 दिन पूरे कर रही ये फिल्म थिएटरों में धीमी पड़ती दिख रही है। हालांकि, उम्मीद है कि इस वीकेंड का पूरा फायदा मोहित सूरी की इस फिल्म को मिल सकता है, जहां राखी की छुट्टियों का माहौल रहेगा। आइए जानते हैं इस फिल्म ने 22वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।

तमाम स्टार किड्स की तुलना में अहान पांडे ने फिल्मों की दुनिया में बाजी मार ली है। अहान की ये फिल्म ब्लॉकबस्ट हो चुकी है और इसी के साथ फिल्मी दुनिया को दो ऐसे सितारे मिल चुके हैं जिसकी तलाश फैन्स को लंबे समय से थी।

'सैयारा' ने देश में कितनी कमाई की

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने शुक्रवार को 1.65 करोड़ रुपये की कमाई की है। कुल मिलाकर इस फिल्म ने देसी बॉक्स ऑफिस पर 310.40 करोड़ रुपये की कमाई की है।

विदेशों में इस फिल्म ने 142 करोड़ के आसपास कमाई की

'सैयारा' के वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो इसने 21 दिनों में 512.00 करोड़ की कमाई। वहीं उम्मीद है कि 22वें दिन इस फिल्म ने करीब 515 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया होगा। वहीं 21 दिनों में विदेशों में इस फिल्म ने 142 करोड़ के आसपास कमाई की है। इसी के साथ ये फिल्म विदेशों से सबसे अधिक कमाई करने वाली इस साल की नंबर 1 फिल्म साबित हो चुकी है।

जहां से दोनों की राहें अलग भी हो जाती हैं

इस फिल्म की कहानी अहान यानी कृष कपूर और अनीत पड्डा यानी वाणी की लव स्टोरी है। दोनों एक ऐसे यंग कलाकार की भूमिका में हैं, जिनका खूबियां अलग हैं, मिजाज अलग हैं और आखिर दिल से वे एक-दूसरे के करीब आ जाते हैं। हालांकि, कहानी में ऐसा मोड़ भी आता है जहां से दोनों की राहें अलग भी हो जाती हैं। हालांकि, ट्रैजिडी वाला हिस्सा ही फिल्म की सबसे कमजोर कड़ी साबित होती दिख रही है।

'सैयारा' के गाने की जमकर हो रही तीरीफ

इस खूबसूरत लव स्टोरी की बात करें तो फिल्म का म्यूजिकल टाइटल ट्रैक 'सैयारा' समेत ज्यादातर गाने मिथुन, तनिष्क बागची, सचेत-परंपरा समेत आधा दर्जन कम्पोजर्स ने मिलकर सजाया है। इन गानों को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।

विदेशों में 'छावा' से आगे निकली 'सैयारा'

बताते चलें कि विक्की कौशल की 'छावा' इस साल सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। हालांकि, 'सैयारा' से विदेशों में कमाई के नाम पर ये फिल्म 'छावा' मात खा चुकी हैं। 'छावा' ने 76 दिनों में 91 करोड़ रुपये की कमाई की है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…