आगरा: 12 साल की छात्रा से ऑटो चालक ने की छेड़खानी, चलती गाड़ी से कूदकर लड़की ने बचाई आबरू

Updated on 24-03-2026 12:58 PM
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। परीक्षा देकर ऑटो से घर लौट रही कक्षा 6 की छात्रा को ऑटो चालक ने चलते वाहन में दबोच लिया। उसके साथ छेड़खानी करने लगा। अपनी आबरू बचाने के लिए छात्रा ने हिम्मत दिखाई और चलती ऑटो से छलांग लगा दी। छात्रा ने शोर मचाया। शोर सुनने के बाद भीड़ ने ऑटो का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। ऑटो से गिरने पर छात्रा बुरी तरह घायल हो गई।
यह घटना सुबह 11 बजे की है। ताजगंज क्षेत्र के तोरा की रहने वाली 12 वर्षीय छात्रा परीक्षा देकर घर लौट रही थी। कैलाश टॉकीज के पास से उसने ऑटो पकड़ा। ऑटो में पहले से ही 4 सवारियां बैठी थीं। बसई सब्जी मंडी के पास बाकी सवारियां उतर गईं। छात्रा ऑटो में अकेली रह गई। इस बीच, ऑटो चालक शमसुद्दीन की नीयत खराब हो गई। उसने छात्रा से छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसका जबरन हाथ पकड़ लिया। छात्रा ने हिम्मत दिखाई और शोर मचाना शुरू कर दिया। तब चालक ने उसे छोड़ा और छात्रा चलती ऑटो से कूद गई।

भीड़ ने दौड़ कर पकड़ लिया

छात्रा ने पुलिस को बताया कि ऑटो में जब वह अकेली रह गई तो चालक ने फायदा उठाने की कोशिश की। उसने रास्ता बदलने का भी प्रयास किया। यह देखकर उसने विरोध किया तो आरोपी ने उससे छेड़खानी शुरू कर दी थी। चीखते हुए उसने ऑटो से चलांग लगा दी।


चालक की जमकर हुई पिटाई

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब छात्रा गिरी तो लोगों ने ऑटो का पीछा किया। थोड़ी दूर जाकर उसे पकड़ लिया। मौके पर एक हिंदुत्ववादी संगठन के पदाधिकारी भी पहुंच गए। चालक की जमकर पिटाई लगाई और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।


सक्रिय हैं ऑटो गैंग, नहीं हो रहे सत्यापन

गौरतलब है कि ऑटो में महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा है। जनवरी में मथुरा के राया कट पर एक मेडिकल की छात्रा के साथ ऑटो चालक ने दुष्‍कर्म किया था। हालांकि उसे पकड़ किया गया था इस घटना के बाद भी पुलिस की सक्रियता दिखाई नहीं दी है।


ऑटो पर नहीं दिखते हेल्‍पलाइन नंबर

पुलिस अधिकारियों ने ऑटो गैंग की लूट और छेड़खानी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ऑटो चालकों के सत्यापन का अभियान शुरू किया था, लेकिन किसी भी ऑटो पर न तो पुलिस द्वारा लगाए गए क्यूआर कोड दिखाई देते हैं न ही पुलिस और अन्य हेल्पलाइन नंबर दिखाई देते हैं। यहां तक की ऑटो मालिक से लेकर चालक की कोई भी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दिखाई नहीं देती है। इसके अलावा निर्धारित रूट पर ही ऑटो चलाने के लिए एक गाइडलाइन भी बनाई थी।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…