क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने यूट्यूब के बाद मैदान पर भी बनाया महारिकॉर्ड, मेसी तो अभी काफी पीछे

Updated on 06-09-2024 11:01 AM
लिस्बन (पुर्तगाल): फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने करियर का 900वां गोल दाग दिया है। वह ऑफिशियल मैचों में 900 गोल करने वाले पहले फुटबॉलर भी बन गए हैं। सऊदी क्लब के लिए खेलने वाले रोनाल्डो अभी इंटरनेशनल मैच खेल रही हैं। गुरुवार की उनकी पुर्तगाल टीम का मुकाबला यूएफा नेशंस लीग में क्रोएशिया के खिलाफ था। इस मैच में पुर्तगाल को 2-0 से जीत मिली जबकि रोनाल्डो ने एक गोल किया।

रोनाल्डो ने मैच के 34वें मिनट में गोल किया। नुनो मेंडेस से मिले पास को उन्होंने गोल पोस्ट के अंदर डाला। मैच के बाद रोनाल्डो ने 900वें गोल के बारे में बात करते हुए कहा, 'यह काफी मायने रखता है। यह ऐसी उपलब्धि है जिसे मैं लंबे समय से हासिल करना चाहता था। मुझे पता था कि मैं इस नंबर तक पहुंच जाऊंगा, क्योंकि जैसे-जैसे मैं खेलता रहूंगा, यह स्वाभाविक रूप से होता जाएगा। मेरे आस-पास के लोग जानते हैं कि हर दिन काम करना, शारीरिक और मनोवैज्ञानिक रूप से फिट रहना, 900 गोल करना कितना कठिन है।'

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 900 करियर गोल

रियल मैड्रिड- 450
मैन यूनाइटेड- 145
पुर्तगाल- 131
जुवेंटस- 101
अल नासर- 68
स्पोर्टिंग- 5

मेसी से 58 गोल आगे हैं रोनाल्डो


ऑफिशियल मैचों में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद सबसे ज्यादा गोल लियोनेल मेसी के नाम है। मेसी ने अभी तक 842 गोल किए हैं। वह रोनाल्डो से 58 गोल पीछे चल रहे हैं। ब्राजील के महान पेले 765 गोल के साथ तीसरे नंबर पर हैं। 800 गोल करने वाले भी रोनाल्डो पहले खिलाड़ी थे। उन्होंने 2021 में मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए खेलते हुए अपना 800 गोल दागा था। इंटरनेशनल फुटबॉल में भी रोनाल्डो सबसे ज्यादा 131 गोल दागने वाले खिलाड़ी हैं। यहां भी मेसी दूसरे नंबर पर हैं।

39 साल के रोनाल्डो ने 2002 में स्पोर्टिंग सीपी के लिए डेब्यू किया था। फिर वह इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड पहुंचे। 2009 में स्पेन के क्लब रियल मैड्रिड ने रोनाल्डो के साथ करार किया। इटैलियन क्लब जुवेंट्स के साथ वह 2018 में जुड़े। 2021 में दोबारा उनकी यूनाइटेड में वापसी हुई। एक इंटरव्यू में क्लब के खिलाफ बयानबाजी की वजह से उनका कॉन्ट्रैक्ट टर्मिनेट कर दिया गया। तब से वह सऊदी अरब के क्लब अल नासर का हिस्सा हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
 18 March 2026
आईपीएल 2026 के रोमांचक आगाज में अब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। सभी 10 टीमों ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है लेकिन इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारत के मशहूर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी का मंगलवार को लखनऊ में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। राजनीति और खेल जगत की विभिन्न हस्तियों से सजी…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की इस वक्त वाइट बॉल क्रिकेट में पूरी तरह से डॉमिनेशन देखने को मिल रही है। भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी टी20 वर्ल्ड…
 18 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया है, जिससे 400 लोगों की मौत हो गई है जबकि 250 लोग चोटिल हैं। इस एयर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: अफ्रीकी फुटबॉल में बड़ा विवाद सामने आया है। कन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (सीएएफ) ने अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस 2026 के फाइनल का नतीजा पलटते हुए मोरक्को को चैंपियन घोषित…
 18 March 2026
भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा दुबई में मुश्किल दिन गुजारने के बाद वापस भारत लौट आई हैं। 39 साल की सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ दुबई में…