तीन दिन की गिरावट के बाद तेजी, चांदी महंगी, सोना भी हुआ महंगा

Updated on 03-02-2026 01:33 PM
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में तीन दिन की गिरावट के बाद आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में 21,000 रुपये से अधिक तेजी आई है जबकि सोना करीब 5,000 रुपये से अधिक महंगा हुआ है। सुबह 9.30 बजे मार्च डिलीवरी वाली चांदी 17,738 रुपये की तेजी के साथ 2,53,999 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी। इसी तरह अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 4,595 रुपये की तेजी के साथ 148586 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही थी। इससे पहले तीन दिन में चांदी की कीमत में 1.75 लाख रुपये की गिरावट आई थी।

चांदी पिछले सत्र में 2,36,261 रुपये के भाव पर बंद हुआ था और आज 2,45,711 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 2,45,711 रुपये तक लो गया और 2,57,480 रुपये तक हाई गया। चांदी की कीमत हाल में 4 लाख रुपये से ऊपर पहुंच गई थी। लेकिन हाल में उसमें काफी गिरावट आई है। सोना पिछले सत्र में 1,43,991 रुपये पर बंद हुआ था और आज 1,48,000 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,49,485 रुपये तक हाई गया। 10 बजे यह 4,528 रुपये की तेजी के साथ 1,48,519 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

सोने चांदी का इंटरनेशनल प्राइस

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 3.7 फीसदी तेजी के साथ $4,837.16 प्रति औंस पर पहुंच गया। पिछले सत्र में यह एक महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया था। गुरुवार को यह $5,594.82 के ऑल-टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया था। इसी तरह स्पॉट सिल्वर भी 5.9% की तेजी के साथ $84.09 प्रति औंस पर आ गई। पिछले हफ्ते चांदी $121.64 प्रति औंस के ऑल-टाइम हाई पर पहुंची थी।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट का असर अब भारतीय निर्यातकों पर भी पड़ने लगा है। ईरान और इजरायल/अमेरिका के बीच चल रही लड़ाई के कारण पश्चिम एशिया में कई…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले से मिडिल ईस्ट में तनाव पैदा हो गया है। इसका असर भारत पर भी पड़ सकता है। अगर यह युद्ध लंबे समय…
 06 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में एक दिन की तेजी के बाद आज फिर गिरावट आई है। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 1,000 अंक से ज्यादा गिरावट आई जबकि नेशनल…
 05 March 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच जंग तेज हो गई है। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही लंबे समय तक बंद रहने की आशंका पैदा हो गई…