कीमत में कटौती के बाद यहां मिल रहा है सबसे सस्ता पेट्रोल, जानिए क्या है रेट

Updated on 15-03-2024 01:00 PM
नई दिल्ली: आम चुनावों से पहले केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में दो रुपये की कमी की है। इसके बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये रह गया है। हालांकि इस कटौती के बाद भी देश के कई राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से प्रति लीटर से ज्यादा बनी हुई है। देश में करीब 22 महीने के अंतराल के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमत में बदलाव आया है। इससे पहले 22 मई, 2022 के केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी। भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मिलता है। इस केंद्रशासित प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 82.42 रुपये और डीजल की 78.01 रुपये लीटर है।

एक्साइज ड्यूटी में ताजा कटौती से पहले अंडमान एवं निकोबार में पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 79.74 रुपये लीटर थी। इस तरह इस केंद्रशासित प्रदेश में पेट्रोल की कीमत में 1.68 रुपये और डीजल की कीमत में 1.73 रुपये की गिरावट आई है। देश के अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमत अलग-अलग है। इसकी वजह यह है कि इसे जीएसटी (GST) से अलग रखा गया है। अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट की दरें भी अलग-अलग हैं। मसलन दिल्ली में पेट्रोल पर प्रति लीटर 15.71 रुपये और डीजल पर 13.11 रुपये वैट लगता है। इसी तरह यूपी में पेट्रोल पर वैट प्रति रुपये 14.85 रुपये और डीजल पर 10.41 रुपये है। दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में पेट्रोल की कीमत 94.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.96 रुपये प्रति लीटर है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…