चुनाव नतीजे आने के बाद लखमा के सीने में उठा दर्द, डॉक्टरों ने दी ये सलाह...

Updated on 05-06-2024 05:10 PM

जगदलपुर। कोंटा क्षेत्र से विधायक और कांग्रेस के पूर्व मंत्री कवासी लखमा की तबियत अचानक बिगड़ गई। वे बस्तर लोकसभा सीट से बतौर कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। मंगलवार को आए नतीजों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। उनके करीबियों के मुताबिक, नतीजे आने के बाद से ही उनकी तबियत बिगड़ने लगी थी। वे बेचैनी महसूस कर रहे थे, रात में उन्हें उल्टियां भी हुईं।

वहीं सुबह अचानक उनके सीने में दर्द उठा, तब डॉक्टरों की टीम उनका इलाज करने पहुंची। इलाज के बाद अब उनकी स्थिति फिलहाल ठीक बताई गई है। कहा जा रहा है कि, डाक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

उल्लेखनीय है कि, बस्तर में भाजपा के महेश कश्यप ने कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा को 55, 245 वोटों से हरा दिया है। बीजेपी से महेश कश्यप को 4, 58, 398 वोट मिले, वहीं कवासी लखमा को 4 लाख 3 हजार 153 वोट मिले।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…