मनोज कुमार के बाद फिल्‍म इंडस्‍ट्री को एक और बड़ा झटका, मशहूर कॉमेडियन जनार्दन का 77 की उम्र में निधन

Updated on 14-04-2025 04:31 PM
बताया जाता है कि बैंक जनार्दन काफी समय से उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थे। उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी, जिसके बाद उनके परिवार ने उन्हें बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती करवाया था, जहां उन्‍होंने शुक्रवार, 11 अप्रैल को आख‍िरी सांसे लीं। उनके निधन ने कन्‍नड़ स‍िनेमा के फैंस को गहरा झटका द‍िया है।

बैंक जनार्दन ने 500 से अध‍िक फिल्‍मों में किया था काम

साल 1948 में बेंगलुरु में पैदा हुए बैंक जनार्दन कन्नड़ सिनेमा उद्योग में एक जाना-माना नाम थे। वह अपनी दमदार सहायक भूमिकाओं और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते थे। अपने करियर में उन्होंने 500 से अधिक फिल्मों में काम किया।

दो साल पहले 2023 में पड़ा था दिल का दौरा

बैंक जनार्दन को दो साल पहले 26 सितंबर, 2023 को दिल का दौरा पड़ा था। हालांकि, डॉक्‍टरों ने समय रहते उन्‍हें सही उपचार दिया, जिसके बाद वह ठीक हो गए थे और काम पर वापस लौट आए थे।
\

बैंक जनार्दन की कुछ यादगार फिल्‍में

जनार्दन ने 1985 में फिल्‍म 'पितामह' से अपने एक्‍ट‍िंग करियर की शुरुआत की थी। उन्‍हें आख‍िरी बार बड़े पर्दे पर साल 2023 में रिलीज 'उंडेनामा' में देखा गया था। दिग्‍गज एक्‍टर के कुछ सबसे बेहतरीन किरदारों में फिल्‍म 1993 में 'शश्‍श!', 1992 में 'थर्ले नान मागा' और 2005 में 'न्‍यूज' शामिल हैं। टीवी पर कन्‍नड़ सीर‍ियल 'पाप पांडु' ने उन्‍हें घर-घर में पॉपुलैरिटी दिलवाई थी।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 17 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का जलवा खूब रहा। यहां वो अपनी किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि अवॉर्ड देने पहुंची थीं। प्रियंका वो पहली भारतीय…